BREAKING NEWS
KHABAR : भोलेनाथ की शाही सवारी की तैयारियों का.. <<     KHABAR : नपा की अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई जारी, लायंस.. <<     KHABAR : सिविल कोर्ट मे मामला लंबित फिर भी जेसीबी.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान कल से, हर.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 5 राशि वालों का भाग्य रहेगा मजबूत,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में पशुपालकों के लिए बड़ा प्लान,.. <<     KHABAR : वॉरियर्स पथ अकादमी सरसी के 12 मुक्केबाज.. <<     REPORT : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राखियों की डिलीवरी के लिए डाक विभाग तैयार,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 24, 2026, 6:20 pm
KHABAR : डेढ़ करोड़ की बिजली लाइन में सियासत का करंट, नेता के भूखंड के लिए बदला गया हाईटेंशन का रास्ता, ग्रामीणों ने काम रुकवाया, जांच के आदेश, पढे़ खबर 

Share On:-

शहडोल। राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 43 पर शहडोल के नगर परिषद बकहो में उस वक्त हंगामे की स्थिति बन गई, जब 33 केवी हाईटेंशन लाइन बिछाने के कार्य पर राजनीतिक दबाव और नियमों की अनदेखी के गंभीर आरोप लगे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि एक भाजपा नेता और उनके परिवार को लाभ पहुंचाने के लिए लाइन का रास्ता बदला जा रहा है। मौके पर ही विरोध कर लोगों ने काम रुकवा दिया, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया।


डिवाइडर से क्रॉस कराया जा रहा था
मध्यप्रदेश विद्युत वितरण लिमिटेड बुढ़ार द्वारा बकहो से बुढ़ार होते हुए धनपुरी वार्ड क्रमांक-2 तक करीब डेढ़ करोड़ की लागत से 33 केवी लाइन बिछाई जा रही है। आरोप है कि स्वीकृत सर्वे में लाइन एक किनारे से जानी थी, लेकिन भाजपा नेता के बकहो स्थित भूखंड के सामने से लाइन न जाए, इसीलिए उसे मोड़कर एनएच-43 के डिवाइडर से क्रॉस कराया जा रहा था।ग्रामीणों का कहना है कि बिना अनुमति हाइवे क्रॉस कराना जानलेवा है। विवाद बढ़ने पर ठेकेदार ने काम रोक दिया। वहीं विभाग के असिस्टेंट इंजीनियर ने भी मूल सर्वे में लाइन सीधे ले जाने की बात स्वीकार करते हुए जांच का आश्वासन दिया है।


विद्युत वितरण कंपनी बुढ़ार के असिस्टेंट इंजीनियर सुभाष सेन ने स्वीकार किया कि मूल सर्वे में लाइन को सीधे ले जाने का प्रावधान था और एनएच-43 को क्रॉस करने का कोई निर्देश नहीं दिया गया। उन्होंने मामले की जांच का आश्वासन दिया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE