BREAKING NEWS
KHABAR : भोलेनाथ की शाही सवारी की तैयारियों का.. <<     KHABAR : नपा की अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई जारी, लायंस.. <<     KHABAR : सिविल कोर्ट मे मामला लंबित फिर भी जेसीबी.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान कल से, हर.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 5 राशि वालों का भाग्य रहेगा मजबूत,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में पशुपालकों के लिए बड़ा प्लान,.. <<     KHABAR : वॉरियर्स पथ अकादमी सरसी के 12 मुक्केबाज.. <<     REPORT : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राखियों की डिलीवरी के लिए डाक विभाग तैयार,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 24, 2026, 6:48 pm
KHABAR : रतलाम में तेज हवाओं ने कराया ठंड का असर, दिन का तापमान 1.7 डिग्री गिरा, रात का बढ़ा, वेस्टर्न डिस्टरबेंस करेगा प्रभावित, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। शनिवार सुबह से मौसम बदला हुआ है। तेज ठंडी हवाएं चल रही है। बादल छाए हुए है। आसमान में बादलों के बीच सूरज की लुका-छिपी जारी है। तेज ठंडी हवाओं ने एक बार फिर तेज ठंड का एहसास करा दिया। हवा चलने के कारण दोपहर के तापमान में गिरावट आई है। जबकि रात का तापमान बढ़ा है।


शुक्रवार को दिन के तापमान में 1.7 डिग्री की गिरावट आई। तापमान 26.5 डिग्री दर्ज किया। एक दिन पहले गुरुवार को तापमान 28.2 डिग्री दर्ज किया। रात के तापमान में 3.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। रात का तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इससे दिन में ठंड थोड़ी बढ़ी है। जनवरी माह में अब तक रात का तापमान 7 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं गया है।


शनिवार सुबह से ठंडी हवाओं ने शीत लहर वाली ठंड का असर दिखा दिया। एक बार फिर से लोगों को ठंड के कारण उनी वस्त्रों में रहने को मजबूर होना पड़ा। आसमान में बादल छाए रहे। सुबह से तेज कड़क धूप नहीं निकली। सूरज की लुका-छिपी बादलों के ओट में होती रही है।


मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर पाकिस्तान के ऊपर एक लो प्रेशर एरिया (निम्न दाब क्षेत्र) एक्टिव है। इससे जुड़ी हुई एक ट्रफ भी है। इस वजह से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।


एक और सिस्टम कराएगा बारिश
सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि उत्तर-पश्चिम भारत को 26 जनवरी से एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस प्रभावित कर सकता है। फिलहाल यह सिस्टम स्ट्रॉन्ग दिखाई दे रहा है। जिससे प्रदेश में बारिश होने का अनुमान है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE