BREAKING NEWS
KHABAR : भोलेनाथ की शाही सवारी की तैयारियों का.. <<     KHABAR : नपा की अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई जारी, लायंस.. <<     KHABAR : सिविल कोर्ट मे मामला लंबित फिर भी जेसीबी.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान कल से, हर.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 5 राशि वालों का भाग्य रहेगा मजबूत,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में पशुपालकों के लिए बड़ा प्लान,.. <<     KHABAR : वॉरियर्स पथ अकादमी सरसी के 12 मुक्केबाज.. <<     REPORT : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राखियों की डिलीवरी के लिए डाक विभाग तैयार,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 24, 2026, 7:35 pm
NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की पंचायतों में लगे ग्राम उत्थान शिविर, गांव-गांव पहुंची सरकार, ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ, जनकल्याण पर रहा फोकस, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले में शुक्रवार एवं शनिवार को विभिन्न पंचायत समितियों की ग्राम पंचायतों में ग्राम उत्थान शिविरों का आयोजन किया गया।

शुक्रवार को पंचायत समिति चित्तौड़गढ़ की ग्राम पंचायत जालमपुरा, गंगरार की साड़ास, कपासन की पाण्डोली स्टेशन, भूपालसागर की भूपालसागर, राशमी की डिंडोली, बेगूं की मण्डावरी, रावतभाटा की रावतभाटा, निम्बाहेड़ा की कनेरा, भदेसर की कन्नौज, बड़ी सादड़ी की बांसी एवं डूंगला की रावतपुरा ग्राम पंचायतों में ग्राम उत्थान शिविर आयोजित किए गए।

इसी प्रकार शनिवार को पंचायत समिति चित्तौड़गढ़ की ग्राम पंचायत शंभूपुरा, गंगरार की कुंवालियां, कपासन की उमण्ड, भूपालसागर की कांकरवा, राशमी की सिंहाना, बेगूं की राजगढ़, रावतभाटा की बड़ोदिया, निम्बाहेड़ा की सरसी, भदेसर की आसावरा, बड़ी सादड़ी की खरदेवला एवं डूंगला की नंगावली ग्राम पंचायतों में ग्राम उत्थान शिविरों का आयोजन किया गया।

शिविरों के दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रचार-प्रसार सामग्री का वितरण भी किया गया।

25 जनवरी को यहां होंगे ग्राम उत्थान शिविर-
रविवार को पंचायत समिति चित्तौड़गढ़ की ग्राम पंचायत सेमलपुरा, भूपालसागर की ग्राम पंचायत जाशमा एवं निम्बाहेड़ा की ग्राम पंचायत निम्बाहेड़ा में ग्राम उत्थान शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE