झाबुआ। कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशन में संकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत शासकीय आदर्श महाविद्यालय राणापुर जिला झाबुआ में लर्निंग लाइसेंस शिविर का सफल आयोजन किया गया।
शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों को सरल, पारदर्शी एवं त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराना रहा। शिविर में छात्र-छात्राओं ने सहभागिता कर लर्निंग लाइसेंस हेतु आवेदन किया तथा लाभ प्राप्त किया।
परिवहन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवश्यक दस्तावेजों का परीक्षण कर ऑनलाइन आवेदन एवं परीक्षण की कार्यवाही संपन्न की गई। शिविर स्थल पर आवेदकों के लिए आवश्यक मार्गदर्शन एवं तकनीकी सहयोग भी उपलब्ध कराया गया।
कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शासन की जनहितकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों तक सुनिश्चित किया जाए तथा इस प्रकार के शिविरों का आयोजन निरंतर किया जाता रहे। शिविर के आयोजन में महाविद्यालय प्रशासन, परिवहन विभाग एवं संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों का सराहनीय सहयोग रहा।