BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: खनियांधाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 लाख.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का जामा मस्जिद क्षेत्र और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कमलपुर में बाबा रामदेव जन्मोत्सव धूमधाम.. <<     KHABAR : पहली एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़े.. <<     KHABAR : लोक कल्याण मेले में हितग्राहियों को मिले.. <<     KHABAR : खनियांधाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 लाख के.. <<     KHABAR : उद्यानिकी योजनाओं का लाभ लेने का सुनहरा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : दिग्विजय सिंह के अपमान पर कांग्रेस में.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना बनी.. <<     शाजापुर के कमलपुर में बाबा रामदेव जन्मोत्सव.. <<     खरगोन जिले के कसरावद रोड पर सीसी रोड निर्माण.. <<     जावरा के भीमाखेड़ी में मिलावटी दूध फैक्ट्री.. <<     BIG BREAKING : कांग्रेस की उम्मीदों को झटका,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम में ग्रीष्मकालीन.. <<     KHABAR : एमपी के तीनों उम्मीदवारों को जीत का.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से बदली सुरेश पाटीदार की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 14, 2026, 2:36 pm
BIG NEWS : प्रशासनिक आदेश पर सियासत, कांग्रेस बोली- शिक्षकों को पंडाल व्यवस्था में लगाने का आदेश तुगलकी, रात में आईएएस ट्रांसफर और मंदिर में वीआईपी कल्चर पर कही यह बात, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश में प्रशासनिक आदेश पर सियासत शुरू हो गई है। कांग्रेस ने सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। बोर्ड एग्जाम्स के बीच 1200 शिक्षकों की ड्यूटी भीड़ जुटाने और कार्यक्रम व्यवस्था में लगाए जाने का आरोप लगाया है। कहा- सीएम के प्रोग्राम के चलते प्रशासनिक लापरवाही सामने आई है। मामले को लेकर कांग्रेस नेता भूपेन्द्र गुप्ता ने शिक्षकों को पंडाल व्यवस्था में लगाने का आदेश को तुगलकी फरमान बताया है। कहा- बच्चों की परीक्षायें हैं और शिक्षक सभा करायेंगे। ऐसा आदेश देने वाले अधिकारी दंडित हों।


‘भीड़ प्रबंधन और बैठक व्यवस्था’ की ड्यूटी
बुरहानपुर जिले में प्रस्तावित मुख्यमंत्री दौरे के दौरान बड़ी संख्या में शिक्षकों, प्राचार्यों तथा स्कूल कर्मचारियों को नेहरू स्टेडियम में ‘भीड़ प्रबंधन और बैठक व्यवस्था’ की ड्यूटी देने संबंधी आदेश बेहद चिंताजनक और निंदनीय है। प्रदेश कांग्रेस विचार विभाग अध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता ने कहा कि शिक्षा जैसे संवेदनशील क्षेत्र से जुड़े लगभग 1200 से अधिक कर्मचारियों को एक साथ स्कूलों और छात्रावासों से हटाना बच्चों की पढ़ाई, सुरक्षा और अनुशासन पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है।


विद्यार्थियों की पढ़ाई और सुरक्षा से कोई समझौता न हो
बच्चों की परीक्षा निर्बाध करने की मांग को लेकर कांग्रेस सड़क पर उतरेगी। हम प्रशासन को आगाह करते हैं कि किसी भी राजनैतिक या सरकारी कार्यक्रम की व्यवस्थाएं शिक्षा व्यवस्था को बाधित किए बिना की जाएं। यदि अतिरिक्त मानव संसाधन की आवश्यकता है तो वैकल्पिक व्यवस्थाएं बनाई जाएं, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई और सुरक्षा से कोई समझौता न हो।


देर रात हुए आईएएस ट्रांसफर्स
देर रात हुए आईएएस ट्रांसफर्स को लेकर भी कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधा है। पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा- दिनदहाड़े क्यों ट्रांसफर नहीं होते। रात के अंधेरे में गलत काम होते हैं। ऐसी क्या जरूरत पड़ी कि रात तीन बजे आदेश जारी किए गए। प्रदेश में गोरखधंधा चल रहा है। यह मामला भी शंका कुशंका के दायरे में है।


लाइन में लगकर दर्शन करे
इसी तरह कल महाशिवरात्रि पर शिवालयों में भीड़ उमड़ेगी। अक्सर देखने में आया है कि वीआईपी (वीआईपी) कल्चर के कारण आम श्रद्धालु परेशान होते है। मेरी सभी वीवीआईपी से अपील है कि यदि भगवान शिव के सही भक्त हो तो लाइन में लगकर दर्शन कीजिए, ताकि लोगों को परेशानी न हो, भगदड़ जैसे हालात ना बने।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE