कंजार्डा। तहसील क्षेत्र के ग्राम कंजार्डा में अमावस्या के दिन श्री चारभुजा नाथ मंदिर का दान पात्र खोला गया। मंदिर समिति द्वारा दान पात्र खोला गया। जिसमें 7,52,000 सात लाख बावन हजार की राशि प्राप्त हुई। इस अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह एवं भक्तिभाव का वातावरण देखने को मिला।मंदिर समिति ने बताया कि यह राशि प्रभु की असीम कृपा एवं भक्तों की अटूट श्रद्धा का प्रतिफल है। प्राप्त दानराशि का उपयोग मंदिर के धार्मिक, सेवा एवं विकास कार्यों में किया जाएगा।
समिति पदाधिकारियों ने समस्त श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भक्तों के सहयोग से ही मंदिर में विभिन्न धार्मिक आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो रहे हैं।