दलौदा। दलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम बानीखेड़ी निवासी युवक पर्वत सिंह ने पैसों के लेनदेन को लेकर कथित रूप से जहरीला पदार्थ पी लिया। घटना के बाद परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे।
जानकारी के अनुसार पर्वत सिंह ने जहरीला पदार्थ पीने से पहले एक वीडियो बनाया, जिसमें उसने लेनदेन को लेकर कुछ लोगों पर आरोप लगाते हुए जीवन सिंह शेरपुर से न्याय की गुहार लगाई।
बताया जा रहा है कि युवक ने तीन लोगों पर पैसों के लेनदेन को लेकर आरोप लगाए हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस द्वारा पूरे मामले की पड़ताल कर तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।