BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बेगूं थाना पुलिस.. <<     NEWS : दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, होटल व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : थाना सुनेरा पुलिस की बड़ी सफलता, एनडीपीएस.. <<     KHABAR : भीषण गर्मी में किसानों व राहगीरों के लिए.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी के राज्यसभा प्रत्याशियों की फाइनल.. <<     NEWS : जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया नीट.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जिला स्तरीय एक दिवसीय प्राकृतिक एवं जैविक.. <<     NEWS : महिला सांवरिया शाखा ने राहगीरों को पिलाई.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर विधिक.. <<     NEWS : मोहाली हत्याकांड के विरोध में चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कालिका माता मंदिर में वैदिक.. <<     NEWS : भारत सहकारी बैंकिंग समिट लखनऊ में संपन्न,.. <<     BIG NEWS : कलेक्टर अदिती गर्ग के प्रयास लाए रंग,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य और सुरक्षा का संगम, योग शिविर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 18, 2026, 3:40 pm
KHABAR : उज्जैन में कोचिंग संचालक से मारपीट पर चक्का जाम, पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग, एफआईआर में आरोपियों के नाम बढ़ाने पर प्रदर्शन, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। केशव नगर में हफ्ता मांगने के विवाद और पुलिस द्वारा कार्यकर्ताओं से मारपीट के आरोपों के विरोध में बुधवार को कोचिंग क्लास एसोसिएशन, भारत विकास परिषद और क्षेत्र के रहवासियों ने पुलिस कंट्रोल रूम का घेराव कर चक्का जाम किया। प्रदर्शनकारी एसपी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। बाद में एसपी प्रदीप शर्मा के कार्रवाई के आश्वासन के बाद प्रदर्शन खत्म हुआ।


कोचिंग संचालक से हफ्ता मांगने का आरोप
केशव नगर निवासी अजय जागरी कोचिंग क्लास संचालित करते हैं। मंगलवार दोपहर करीब 12रू30 बजे क्षेत्र के इमरान और आरिफ ने उनसे कथित रूप से हफ्ता मांगा। मना करने पर दोनों ने गाली-गलौज की। इसके बाद उनके परिवार के अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे और अजय के घर के बाहर लाठी-डंडों से हमला किया।


विरोध करने पहुंचे कार्यकर्ताओं से मारपीट का आरोप लगा
घटना का विरोध करने पहुंचे हिंदूवादी संगठन के पार्थ जैन सहित करीब आधा दर्जन कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप लगा। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मंगलवार रात को भी पुलिस कंट्रोल रूम का घेराव कर प्रदर्शन किया गया। रात में सुनवाई नहीं होने पर बुधवार सुबह बड़ी संख्या में लोग कंट्रोल रूम पहुंचे और प्रदर्शन किया।


पुलिसकर्मियों और अन्य आरोपियों पर कार्रवाई की मांग
कोचिंग संस्थान संचालक पंकज चांदोरकर ने बताया कि जिन पुलिसकर्मियों ने युवकों से मारपीट की है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। कोचिंग संचालक के साथ मारपीट करने वाले अन्य छह आरोपियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।


साथ ही आरोपियों के अवैध निर्माण हटाने और अवैध रूप से रह रहे लोगों के बिजली-पानी कनेक्शन काटने की मांग करते हुए एसपी को ज्ञापन सौंपा गया।


सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे
उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि मामले में सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। ज्ञापन में बताए गए छह अन्य लोगों के नाम भी फुटेज के आधार पर एफआईआर में जोड़े जाएंगे। उन्होंने कहा कि हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट के आरोपों की भी जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE