खरगोन। जिला अस्पताल ब्लड बैंक द्वारा राधावल्लभ मार्केट स्थित होटल में स्वैच्छिक रक्तदान को प्रोत्साहित देने के उद्देश्य से रक्त दाता प्रेरणा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ ही सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ ही रक्तवीरों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में सीएमएचओ डॉ. डीएस चौहान ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वैच्छिक रक्तदाताओं को प्रेरित करना और सुरक्षित रक्त दान के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम में रक्तदान से जुड़े भ्रमों को दूर करने और युवाओं को प्रेरित करने के लिए नई रणनीतियों पर भी चर्चा की गई। समापन पर सभी रक्तदाताओं, रक्तदान शिविर आयोजित करने वाले समाजसेवियों को प्रशस्त्रि पत्र देकर सम्मानित किया गया।