अशोकनगर। मां जानकी करीला मंदिर प्रांगण में बुधवार को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मुंगावली इसरार खान के निर्देश पर एसडीआरएफ अशोकनगर टीम एवं मुंगावली नगर परिषद सीएमओ विनय कुमार भट्ट के द्वारा भेजी गई फायर ब्रिगेड प्रभारी नवेद काज़ी की टीम द्वारा करीला धाम ट्रस्ट के सभी वालंटियरों को अग्नि सुरक्षा की दृष्टि से अग्निशमन यंत्र द्वारा आग़ पर काबू पाने की प्रक्रिया समझाई गई एवं फायर उपकरण चलाकर आग नियंत्रण करने की विधि बताई गईं। बता दें कि मां जानकी करीला धाम एक प्रसिद्ध स्थान है जहां श्रद्धालुओं का प्रतिदिन आवागमन बना रहता है इसके साथ ही विशेष त्योहार पर भी अधिक संख्या में श्रद्धालुओं का करीला धाम पर आगमन होता है जिसको मद्दे नजर रखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से अग्निशमन सुरक्षा का प्रशिक्षण आयोजित किया गया प्रशिक्षण में करीला ट्रस्ट अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव तहसीलदार मुंगावली सुश्री सोनम शर्मा बहादुरपुर तहसीलदार कैलाशचंद्र मालवीय राजस्व विभाग से रईस खान एसडीआरएफ टीम से ट्रेनर आशीष ऋषिश्वर सब इंस्पेक्टर एसडीआरएफ के जवान विवेक राहुल अरविंद कपिल देवेंद्र नीरज आदि जवान उपस्थित रहे।नगर परिषद से फायर ब्रिगेड प्रभारी नवेद काजी फायर ड्राइवर प्रेमनारायण नरवरिया भगवत कुशवाह एवं समस्त पटवारी, ट्रस्ट कर्मचारी वालेंटियर पुलिस जवान आदि उपस्थित रहे।