मंदसौर। कार्यालयीन आदेश क्रमांक 723-24/वित्त-1/स्थापना 2025, दिनांक 28-08-2025 के तहत राजस्व अधिकारियों के बीच कार्य विभाजन किया गया था। अब इस आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए निम्नलिखित पदस्थापन किए गए हैं। रोहित राणावत, परि. डिप्टी कलेक्टर, जो वर्तमान में प्रभारी अधिकारी, कलेक्ट्रेट मंदसौर के पद पर हैं, उन्हें अब प्रभारी तहसीलदार (कार्यालय प्रमुख), धुंधडका पद पर नियुक्त किया गया है। निलेश पटेल, नायब तहसीलदार, जो कार्यपालिक मजिस्ट्रेट व नायब तहसीलदार मंदसौर (ग्रामीण) के पद पर थे, अब प्रभारी तहसीलदार, मंदसौर (नगर) (कार्यालय प्रमुख) बने हैं। पंकज जाट, नायब तहसीलदार, जो वर्तमान में प्रभारी तहसीलदार, मंदसौर (नगर) (कार्यालय प्रमुख) हैं, उन्हें कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील मल्हारगढ़ व नायब तहसीलदार मल्हारगढ़ पदस्थ किया गया है। रोहितसिंह राजपूत, नायब तहसीलदार, वर्तमान में प्रभारी तहसीलदार, धुंधडका (कार्यालय प्रमुख) हैं, अब उन्हें कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील मंदसौर (ग्रामीण) व नायब तहसीलदार मंदसौर (ग्रामीण) पद सौंपा गया है। सुनिल कुमार अग्रवाल, प्रभारी नायब तहसीलदार, जो कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील मल्हारगढ़ व नायब तहसीलदार मल्हारगढ़ के पद पर थे, अब कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील भानपुरा व नायब तहसीलदार भानपुरा होंगे। शेष आदेश यथावत रहेगा और यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।