BREAKING NEWS
NEWS : सफाई भर्ती को लेकर अखिल भारतीय सफाई मजदूर.. <<     NEWS : राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेंथी और.. <<     KHABAR : सुप्रभात मित्र मंडल की पिकनिक पार्टी में.. <<     KHABAR : महाप्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय ने.. <<     KHABAR : श्रीकृष्ण चौक की मांग पर नारायणी सेना का.. <<     KHABAR : वेयरहाउस में रखी धनिया पर धोखाधड़ी का आरोप,.. <<     KHABAR : बरसाती पानी की निकासी रोकने का आरोप, किसान.. <<     KHABAR : झंझारवाड़ा में ग्रामीणों ने उठाईं मूलभूत.. <<     KHABAR : रतलाम में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर चला.. <<     BIG NEWS : एक साल से खाकी को चकमा दे रहा था अपहरण का.. <<     KHABAR : एमपी में पटवारियों पर सीधे एफआईआर नहीं.. <<     शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर ढकलगांव की.. <<     KHABAR : प्रीमियम जमा, फिर भी नहीं मिला बीमा...,.. <<     KHABAR : आराध्य देव के देवरे पर अतिक्रमण का आरोप,.. <<     BIG NEWS : जनसुनवाई में छलका फरियादियों का दर्द,.. <<     KHABAR : उज्जैन में बारिश के बीच गूंजे बम भोले के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 27, 2026, 7:28 pm
REPORT : नीमच में सीएमओ बामनिया ने किया मांगलिक भवनों का निरीक्षण, शादी समारोह और आयोजनों में गंदगी फैलने की शिकायतों के बाद कार्रवाई, साफ-सफाई बनाए रखने के दिए निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शादी समारोह और अन्य आयोजनों के दौरान मांगलिक भवनों में गंदगी फैलने की शिकायतों के बाद नगर पालिका परिषद नीमच की मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) दुर्गा बामनिया ने शुक्रवार, 27 फरवरी को दोपहर नगर पालिका के वात्सल्य भवन, रतन देवी मांगलिक भवन, लायंस डेन, सीएसवी अग्रोहा भवन और रोटरी भवन आदि स्थानों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां गंदगी देख व्यवस्थापकों को साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ में राजस्व अधिकारी टेकचंद बुनकर, स्वास्थ्य अधिकारी दिनेश टांक, स्वच्छता निरीक्षक भारत सिंह भारद्वाज और अविनाश घेँघट भी मौजूद थे।

बामनिया ने वात्सल्य भवन और रतन देवी भवन में शादी समारोह के दौरान भोजन वेस्टेज और अन्य कचरा डालने हेतु कचरा गाड़ी रखने और आयोजन के दौरान गंदगी फैलाने पर चालानी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने लायंस डेन, सीएसवी अग्रोहा भवन और रोटरी भवन का निरीक्षण किया और व्यवस्थापकों को निर्धारित स्वच्छता शुल्क जमा कर कचरा ट्रेचिंग ग्राउंड भेजने के निर्देश दिए।

साथ ही, उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारी को भी निर्देश दिए कि वे समय-समय पर मांगलिक भवनों का निरीक्षण करें और गंदगी पाए जाने पर चालानी कार्रवाई करें।

सीएमओ ने शहर के सभी मांगलिक भवन संचालकों से अपील की कि वे आयोजनों के दौरान स्वच्छता का पूरा ध्यान रखें, डिस्पोज़ेबल बर्तन के बजाय स्टील के बर्तन का उपयोग करें और कचरा सड़क, नाली या सार्वजनिक स्थान पर न फेंकें। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर निरीक्षण के दौरान कार्रवाई की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE