मनासा। विधायक अनिरुद्ध माधव मारू ने हमीदिया अस्पताल में जीबीएस बीमारी से ग्रसित धैर्य और उनके पिता श्री धर्मेंद्र शर्मा से भेंट कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने परिजनों से संवाद किया और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
विधायक ने बेहतर उपचार और समुचित स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री से भी चर्चा की, ताकि धैर्य को शासन स्तर से हर आवश्यक सहायता तुरंत मिल सके।
अनिरुद्ध मारू ने ईश्वर से धैर्य के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करते हुए कहा कि हम सभी इस कठिन समय में उनके साथ खड़े हैं और उनके उज्ज्वल और स्वस्थ भविष्य की कामना करते हैं।