BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मंदसौर में आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : मंदसौर में जर्जर भवनों पर चला प्रशासन का.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : प्रशासन आपके द्वार-समाधान अबकी बार.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिले में किरायेदारों एवं बाहरी.. <<     KHABAR : संगठन महासचिव संजय कामले ने पूर्व विधायक.. <<     NEWS : सामाजिक बहिष्कार एवं अवैध झगड़ा राशि वसूली.. <<     KHABAR : अप्रेजल प्रणाली के विरोध में संविदा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम पिपलिया रूंडी और 35 साल.. <<     NEWS : प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत लोक.. <<     NEWS : सोशल मीडिया भाजपा की विचारधारा और योजनाओं.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की सदर निंबाहेड़ा थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : जिला स्तरीय कौशल विकास समिति की बैठक.. <<     कसरावद में समर कैंप 'आरोह 2026' का हुआ समापन,127.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मोदी सरकार ने एमपी को दी एनएच की सौगात,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 8, 2026, 5:10 pm
KHABAR : अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विधायक परिहार ने किया मातृशक्ति का सम्मान,  भारतीय संस्कृति में महिलाओं को सदैव शक्ति, संस्कार और संस्कृति को लेकर कही ये बात, पढे़ खबर  

Share On:-

नीमच। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विधायक दिलीपसिंह परिहार ने समाज को नई दिशा देने वाली महिलाओं का स्वागत अभिनंदन कर सम्मानित किया।


इस अवसर पर परिहार ने कहा कि भारतीय संस्कृति में महिलाओं को सदैव शक्ति, संस्कार और संस्कृति की संवाहक के रूप में देखा जाता है। नारी केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण शक्ति भी है। देश की आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करने वाली महिलाओं से समाज को आज बहुत उम्मीदें हैं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस तभी सार्थक होगा जब महिलाएं अपने आत्मविश्वास और सामर्थ्य को पहचानते हुए घर, परिवार, समाज, राज्य और राष्ट्र को सशक्त बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।


गरिमामय कार्यक्रम में विधायक परिहार ने नारी शक्ति का प्रतिनिधित्व कर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृश्ट कार्य कर प्रेरणा बनने वाली बहनों भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चौपड़ा, नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान, भाजपा जिला मंत्री किरण शर्मा, जिला महिला बाल विकास अधिकारी अंकिता पंड्या, नगर पालिका सीएमओ दुर्गा बामणिया का स्वागत अभिनंदन किया।


इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष निलेश पाटीदार, नारायण खंडेलवाल, मनोज माहेश्वरी, ओमसिंह उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE