BREAKING NEWS
BIG REPORT : नो ड्रग्स की गूंज से गूंजा सांदीपनि.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मिलावटी दूध पर प्रशासन का बड़ा शिकंजा,.. <<     KHABAR : उप जेल अधीक्षक से जेल अधीक्षक बने दिलीप.. <<     BIG REPORT : 150 नामांतरण प्रकरणों को मिली मंजूरी, नगर.. <<     REPORT : स्वच्छता पर कलेक्टर हिमांशु चंद्रा सख्त,.. <<     NEWS : चौराहों पर कमल का फूल स्थापित करने की.. <<     NEWS : पेपर लीक, छात्र हितों एवं शिक्षा व्यवस्था.. <<     BIG NEWS : पांच साल से फरार दुष्कर्म का आरोपी.. <<     BIG NEWS : 13 दिन बाद मेहरबान हुआ मानसून, मंदसौर में.. <<     KHABAR : शामगढ़ पुलिस के नशा मुक्ति अभियान की.. <<     KHABAR : भाजपा शक्ति केंद्रों की संयुक्त.. <<     KHABAR : भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     खरगोन में छात्र लाठीचार्ज के विरोध में.. <<     KHABAR : अन्नदाताओं के लिए सुनहरा मौका, बागवानी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 3, 2026, 10:27 am
NEWS : संगिनी माहेश्वरी महिला मंडल का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, नई कार्यकारिणी ने संभाला पदभार, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। संगिनी माहेश्वरी महिला मंडल, प्रताप नगर द्वारा दायित्व अलंकरण समारोह (2026-2029) का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।


कार्यक्रम की शुरुआत पधारी हुई गणमान्य महिला अतिथियों के स्वागत से हुई। इसके पश्चात मुख्य अतिथि चंदा नामधर (दक्षिणी राजस्थान माहेश्वरी प्रदेश संगठन मंत्री) एवं विशिष्ट अतिथि लीला आगाल (प्रदेश सह सचिव), रितु सोडाणी (सचिव, जिला माहेश्वरी महिला संगठन), जया तोषनीवाल (निवर्तमान अध्यक्ष, नगर माहेश्वरी महिला मंडल), मंजू तोषनीवाल, नगर अध्यक्ष नीतू तोषनीवाल एवं नगर सचिव रीना जागेटिया की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन एवं महेश वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।


महेश वेलफेयर सोसाइटी, प्रताप नगर के अध्यक्ष रामेश्वर लाल गदिया, सचिव महेंद्र कोठारी, उपाध्यक्ष भगवती प्रसाद पोरवाल एवं कोषाध्यक्ष महेश गगराणी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।


समारोह में महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में अपनी गरिमा और एकता का सुंदर प्रदर्शन किया। स्वागत नृत्य के रूप में मंडल सदस्य रेखा काबरा एवं रेखा लढ़ा ने “केसरिया बालम आओ नी पधारो म्हारे देश” की मनमोहक प्रस्तुति दी।


अध्यक्ष अलका चौखड़ा एवं सचिव राजश्री काबरा ने अपने संबोधन में मंडल द्वारा किए गए कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। वहीं अतिथि उद्बोधन में लीला आगाल एवं जया तोषनीवाल ने समाज सेवा एवं संगठन की एकता पर विशेष बल दिया।


इस अवसर पर नई कार्यकारिणी ने पदभार ग्रहण किया, जिसमें अध्यक्ष अलका चौखड़ा, सचिव मधु मालीवाल, संगठन मंत्री सीमा जागेटिया, कोषाध्यक्ष सोनू मुंदड़ा, उपाध्यक्ष अरुणा चौखड़ा एवं प्रियंका कोठारी, सह सचिव लीला पोरवाल, सह कोषाध्यक्ष मीना जैथलिया, सांस्कृतिक मंत्री ज्योति काबरा एवं अंजलि पोरवाल, प्रचार-प्रसार मंत्री डिंपल काबरा, खेल मंत्री पूजा गदिया तथा मीडिया प्रभारी अनीता काबरा शामिल रहीं।


कार्यक्रम में मंडल की अन्य सभी महिला सदस्य भी उपस्थित रहीं, जिन्होंने सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किए। अंत में सचिव मधु मालीवाल ने आभार व्यक्त किया एवं कार्यक्रम का संचालन राजश्री काबरा द्वारा किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE