BREAKING NEWS
BIG REPORT : नो ड्रग्स की गूंज से गूंजा सांदीपनि.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मिलावटी दूध पर प्रशासन का बड़ा शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : 150 नामांतरण प्रकरणों को मिली मंजूरी, नगर.. <<     REPORT : स्वच्छता पर कलेक्टर हिमांशु चंद्रा सख्त,.. <<     NEWS : चौराहों पर कमल का फूल स्थापित करने की.. <<     NEWS : पेपर लीक, छात्र हितों एवं शिक्षा व्यवस्था.. <<     BIG NEWS : पांच साल से फरार दुष्कर्म का आरोपी.. <<     BIG NEWS : 13 दिन बाद मेहरबान हुआ मानसून, मंदसौर में.. <<     KHABAR : शामगढ़ पुलिस के नशा मुक्ति अभियान की.. <<     KHABAR : भाजपा शक्ति केंद्रों की संयुक्त.. <<     KHABAR : भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     खरगोन में छात्र लाठीचार्ज के विरोध में.. <<     KHABAR : अन्नदाताओं के लिए सुनहरा मौका, बागवानी.. <<     खरगोन के कसरावद में कांग्रेस का हल्लाबोल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 26, 2026, 7:12 pm
NEWS : निंबाहेड़ा में मनाया वैश्विक आध्यात्मिक जागृति दिवस, 135 देशों में राजयोग का संदेश देने वाली दादी जानकी की स्मृति में हुआ आध्यात्मिक कार्यक्रम, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के निंबाहेड़ा सेवा केंद्र पर राजयोगिनी तपस्विनी दादी जानकी जी का छठा स्मृति दिवस वैश्विक आध्यात्मिक जागृति दिवस के रूप में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम में बीके शिवली दीदी ने दादी जानकी जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उन्होंने बाल्यकाल से ही अपना जीवन ईश्वरीय सेवा को समर्पित कर दिया था। उन्होंने विश्व के 135 से अधिक देशों में भारतीय प्राचीन राजयोग एवं कर्मयोग का संदेश देकर भारतीय संस्कृति का प्रचार-प्रसार किया। दादी जानकी जी को विश्व की सबसे स्थिर मन वाली महिला के रूप में सम्मानित किया गया तथा उन्हें राजस्थान की स्वच्छता एंबेसडर का दायित्व भी मिला था।

सभा में उपस्थित भाई-बहनों ने दादी जानकी जी के जीवन से जुड़े अनुभव साझा किए और उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कमल कृपलानी, शिवलाल बरड़िया, राजेंद्र जी, अनिल जी, महेश जी, बंसीलाल जी, बाबूलाल जी, घनश्याम जी सहित अन्य श्रद्धालुओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अंत में प्रसाद वितरण किया गया।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE