BREAKING NEWS
BIG REPORT : नो ड्रग्स की गूंज से गूंजा सांदीपनि.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मिलावटी दूध पर प्रशासन का बड़ा शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : 150 नामांतरण प्रकरणों को मिली मंजूरी, नगर.. <<     REPORT : स्वच्छता पर कलेक्टर हिमांशु चंद्रा सख्त,.. <<     NEWS : चौराहों पर कमल का फूल स्थापित करने की.. <<     NEWS : पेपर लीक, छात्र हितों एवं शिक्षा व्यवस्था.. <<     BIG NEWS : पांच साल से फरार दुष्कर्म का आरोपी.. <<     BIG NEWS : 13 दिन बाद मेहरबान हुआ मानसून, मंदसौर में.. <<     KHABAR : शामगढ़ पुलिस के नशा मुक्ति अभियान की.. <<     KHABAR : भाजपा शक्ति केंद्रों की संयुक्त.. <<     KHABAR : भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     खरगोन में छात्र लाठीचार्ज के विरोध में.. <<     KHABAR : अन्नदाताओं के लिए सुनहरा मौका, बागवानी.. <<     खरगोन के कसरावद में कांग्रेस का हल्लाबोल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 14, 2026, 12:15 pm
NEWS : भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर जिला मुख्यालय पर कार्यक्रम आयोजित, विधायक आक्या सहित जिला कलक्टर ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, पढे़ रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मंगलवार को जिला मुख्यालय पर श्रद्धा, सम्मान एवं उत्साह के साथ मनाई गई। किला रोड स्थित सांवरिया धर्मशाला के सामने अंबेडकर सर्किल पर मुख्य कार्यक्रम आयोजित हुआ।


कार्यक्रम में चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या एवं जिला कलक्टर डॉ. मंजू सहित गणमान्य नागरिकों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।


इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रभा गौतम, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद विनय पाठक, अतिरिक्त जिला कलक्टर रामचंद्र खटीक, उपखंड अधिकारी बीनू देवल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।


विधायक चंद्रभान सिंह आक्या एवं जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने उपस्थित जनसमूह को जयंती की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सभी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के आदर्शों को आत्मसात करते हुए सामाजिक समरसता, समानता एवं न्यायपूर्ण समाज के निर्माण हेतु संकल्प लिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE