बड़वानी। स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर जयति सिंह ने जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
कलेक्टर जयति सिंह ने जिला चिकित्सालय बड़वानी में निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर यूनिट, ओपीडी, पंजीयन केंद्र, निःशुल्क दवा केंद्र, बाल चिकित्सा वार्ड और मेल वार्ड का सघन निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति और समय-सीमा की विस्तृत समीक्षा की। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समय में और उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं।
उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है, इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी कलेक्टर ने अस्पताल में साफ-सफाई, दवा वितरण व्यवस्था और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का भी जायजा लिया। साथ ही मरीजों और उनके परिजनों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी और अस्पताल स्टाफ मौजूद रहे।