BREAKING NEWS
खरगोन में 'नशे से दूरी है ज़रूरी–2.0' अभियान का.. <<     VIDEO NEWS: नीमच की बड़ी खबरें,दिनभर की हर बड़ी अपडेट.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में मानवता की मिसाल बना उड़ान ग्रुप.. <<     KHABAR : खरदौनकला में श्रीमद्भागवत कथा की गूंज,.. <<     KHABAR : उड़ान ग्रुप नीमच- 407 ने तीन चरणों में चलाया.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पान की खेती से किसान ने.. <<     BIG NEWS : कंगना रनौत के बयान के विरोध में महिला.. <<     KHABAR : हनुमान मंदिर हटाने की आशंका पर ग्रामीणों.. <<     छतरपुर पुलिस की कार्रवाई,अवैध रेत खनन के.. <<     KHABAR : नीमच के श्री सीताराम जाजू शासकीय कन्या.. <<     दिल्ली में छात्रों के साथ कथित बर्बरता के.. <<     BIG NEWS : आगे-आगे बाइक, पीछे नशे की खेप से भरी.. <<     BIG REPORT : खेल मैदान बचाने की मुहिम जारी, संघर्ष.. <<     KHABAR : अवैध बालू उत्खनन पर खूनी संघर्ष, खेत मालिक.. <<     KHABAR : 7 दिवसीय सिविल डिफेंस प्रशिक्षण सम्पन्न, 150.. <<     REPORT : विश्व मानव दुर्व्यापार निरोधी दिवस पर.. <<     KHABAR : खरगोन पुलिस का जनजागरूकता कार्यक्रम,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 22, 2026, 1:17 pm
REPORT : नशा मुक्ति केंद्र पर प्रशासन का छापा, अधिकारियों के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप, व्यवस्थाओं की ली खबर, मरीजों की सुविधा पर फोकस, सुधार के दिए निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। रेड क्रॉस नशा मुक्ति केंद्र की सेवाओं और गुणवत्ता को सुनिश्चित करने के लिए प्रशासनिक अमला एक्शन मोड में नजर आया। अपर कलेक्टर विकास तथा जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव ने टीम के साथ केंद्र का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की। अधिकारियों के अचानक पहुंचने से केंद्र में हड़कंप की स्थिति बन गई।

निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर पराग जैन के साथ अधिकारियों ने मेडिकल विभाग, पंजीयन कक्ष, वार्ड रूम एवं कार्यालय सहित सभी कक्षों का गहन निरीक्षण किया। रिकॉर्ड रजिस्टरों की जांच करते हुए पारदर्शिता और नियमितता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए संबंधितों को स्पष्ट निर्देश दिए।

अधिकारियों ने नोटिस बोर्ड, पर्दे, कूलर, अलमारी, रंगाई-पुताई एवं सीसीटीवी कैमरों जैसी मूलभूत सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। मरीजों को दिए जा रहे आहार की भी जानकारी ली गई।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने केंद्र में भर्ती मरीजों से सीधे संवाद कर उनका हालचाल जाना। इस मौके पर सीईओ अमन वैष्णव ने कहा कि नशा मुक्ति केंद्र में सकारात्मक और सहयोगात्मक वातावरण अत्यंत आवश्यक है, ताकि मरीज बेहतर उपचार प्राप्त कर नशामुक्त जीवन की ओर आगे बढ़ सकें।

इस दौरान जीवन तिवारी, देवीलाल मौर्य, दिनेश सैनी, भगतराम मेघवाल सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE