BREAKING NEWS
खरगोन में 'नशे से दूरी है ज़रूरी–2.0' अभियान का.. <<     VIDEO NEWS: नीमच की बड़ी खबरें,दिनभर की हर बड़ी अपडेट.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में मानवता की मिसाल बना उड़ान ग्रुप.. <<     KHABAR : खरदौनकला में श्रीमद्भागवत कथा की गूंज,.. <<     KHABAR : उड़ान ग्रुप नीमच- 407 ने तीन चरणों में चलाया.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पान की खेती से किसान ने.. <<     BIG NEWS : कंगना रनौत के बयान के विरोध में महिला.. <<     KHABAR : हनुमान मंदिर हटाने की आशंका पर ग्रामीणों.. <<     छतरपुर पुलिस की कार्रवाई,अवैध रेत खनन के.. <<     KHABAR : नीमच के श्री सीताराम जाजू शासकीय कन्या.. <<     दिल्ली में छात्रों के साथ कथित बर्बरता के.. <<     BIG NEWS : आगे-आगे बाइक, पीछे नशे की खेप से भरी.. <<     BIG REPORT : खेल मैदान बचाने की मुहिम जारी, संघर्ष.. <<     KHABAR : अवैध बालू उत्खनन पर खूनी संघर्ष, खेत मालिक.. <<     KHABAR : 7 दिवसीय सिविल डिफेंस प्रशिक्षण सम्पन्न, 150.. <<     REPORT : विश्व मानव दुर्व्यापार निरोधी दिवस पर.. <<     KHABAR : खरगोन पुलिस का जनजागरूकता कार्यक्रम,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 22, 2026, 3:33 pm
REPORT : सड़क सुरक्षा मानकों पर जोर, काली फिल्म वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश, जिला पंचायत सीईओ की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में विभिन्न विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

बैठक में सीईओ वैष्णव ने कहा कि नवीन सड़कों के प्राक्कलन तैयार करते समय सड़क सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही वाहनों पर काली फिल्म पाए जाने पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश परिवहन अधिकारी एवं यातायात थाना प्रभारी को दिए।

बैठक में बताया गया कि परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस द्वारा अभियान चलाकर काली फिल्म लगे 127 वाहनों पर 68,500 रुपये तथा बिना नंबर प्लेट के 172 वाहनों पर 86 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई की गई है। हेलमेट नहीं पहनने वाले, ओवरलोडिंग एवं प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई निरंतर जारी रखने के निर्देश भी दिए गए।

जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि वे स्कूल प्राचार्यों को पाबंद करें कि 16 वर्ष से कम आयु के विद्यार्थी बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन से स्कूल न आएं। साथ ही अभिभावकों को भी इसके लिए जागरूक किया जाए।

बैठक में मंडी सचिव को निर्देश दिए गए कि नवीन मंडी के बाहर हाईवे पर कोई भी वाहन खड़ा न हो और पार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

इस अवसर पर एडीएम बी.एस. कलेश, एसडीएम संजीव साहू, एसडीओपी अमित राठौर, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री अमित नार्गेश, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश प्रसाद सहित अन्य अधिकारी एवं समिति सदस्य उपस्थित रहे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE