BREAKING NEWS
दतिया उपचुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, 71.44% मतदान के.. <<     बड़वानी पीजी कॉलेज में ई-लर्निंग सेंटर और.. <<     खरगोन पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा अभियान सफल,.. <<     KHABAR : विजयनगर की छोटी तलैया बनी आमजन की परेशानी.. <<     NEWS : राजस्थान के सभी हज आवेदकों का चयन,.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के प्रयास रंग.. <<     KHABAR : श्रावण में उज्जैन स्टेशन पर हाई अलर्ट, रोज़.. <<     KHABAR : राहगीरों को दौड़ाकर मारने वाले सांड को गौ.. <<     माता शबरी आवासीय परिसर की छात्राओं ने उठाई.. <<     KHABAR : रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट-2026’.. <<     NEWS : मुख्य सचिव ने वीसी के माध्यम से संभागीय.. <<     KHABAR : कांवड़ यात्रियों के लिए बड़ा फैसला, खंडवा.. <<     KHABAR : 11 घंटे तक डटे रहे छात्र, लिखित आश्वासन के.. <<     NEWS : जिला कलक्टर के निर्देश पर नगर निकायों का.. <<     VIDEO NEWS: सिंगोली में दो विशालकाय मगरमच्छों का.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में पालक संघ की पहल से खिले मासूमों.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान.. <<     गुना के जंगल में तेंदुए का शिकार, पंजे-पूंछ और.. <<     NEWS : जाति के आधार पर भेदभाव मानवता पर कलंक, सभी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 24, 2026, 10:44 am
KHABAR : पुलिस कमिश्नर ने ली बैठक, मैसेज- अपराधियों पर सख्ती, जनता की सुरक्षा प्राथमिकता, भोपाल में टू आईसी मॉडल लागू, 10 दिनों में 100 लोग गायब, इनमें लड़कियां ज्यादा, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में बढ़ते अपराध को देखते हुए पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने समीक्षा बैठक ली। पुलिस कमिश्नर का साफ मैसेज है कि-अपराधियों पर सख्ती और जनता की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है।एडिशनल कमिश्नर, डीसीप, एसीप और थाना प्रभारियों के साथ मंथन किया गया। क्राइम कंट्रोल को लेकर सख्त निर्देश जारी किए।


पुलिस कमिश्नर के सख्त निर्देश
संवेदनशील इलाकों में जन सहयोग से सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। माइक्रो बीट सिस्टम एक्टिव कर बदमाशों पर कड़ी कार्रवाई। हिस्ट्रीशीटर और निगरानी बदमाशों की लगातार चेकिंग। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पेट्रोलिंग और वाहन चेकिंग तेज करने के निर्देश। एनडीपीएस और गंभीर अपराधों की जोनवार समीक्षा हुई।


पुलिस कमिश्नरेट में टू आईसी मॉडल लागू
राजधानी भोपाल में एक थाने में अब दो निरीक्षक काम करेंगे। भोपाल में पुलिसिंग का नया प्रयोग किया जा रहा है। फर्स्ट फेस में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर व्यवस्था होगी। पहले चरण में निशातपुरा और हबीबगंज थाना शामिल है। दूसरे चरण में कोहेफिजा और पिपलानी थाना शामिल।


10 दिन में मध्यप्रदेश में 100 गुमशुदगी
मध्यप्रदेश पुलिस की वेबसाइट का अभी तक डाटा में 10 दिनों में 100 लोग गायब हुए है। गुमशुदा में से दो लोग मिले भी हैं। अभी भी 98 लोग लापता है। इनमें 14 से 25 साल की लड़कियों के केस सबसे ज्यादा है। इसमें अंतरराज्यीय गिरोह के सक्रिय होने की आशंका है। देह व्यापार और तस्करी की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता। पहले भी एमपी से गायब हुई लड़कियां राजस्थान के अलग अलग इलाकों से बरामद हुईं हैं। पाकिस्तान बॉर्डर के करीब के जिलों से लड़कियों को बचाया जा चुका है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE