गरोठ। उपखंड गरोठ में जिला कलेक्टर अदिति गर्ग के मार्गदर्शन एवं एसडीएम राहुल चौहान के निर्देशन में किसानों के रास्तों की समस्या के निराकरण हेतु संचालित ‘राहगीर अभियान’ के अंतर्गत कार्रवाई जारी है।
अभियान के अगले चरण में तहसील शामगढ़ के ग्राम बनी में किसानों ने राजस्व विभाग के सहयोग से चिन्हित अतिक्रमण को आपसी सहभागिता से हटाकर रास्तों को अतिक्रमण मुक्त किया। अब बारिश के मौसम में खेतों तक सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए कच्चे मार्गों पर मुरम डाली जा रही है।
राजस्व विभाग द्वारा अपील की गई है कि गरोठ अनुभाग की तीनों तहसीलों में शासकीय रास्तों पर किए गए अतिक्रमण को संबंधित किसान स्वयं हटाएं। ये रास्ते किसानों के खेतों तक पहुंचने के लिए अत्यंत आवश्यक हैं, इसलिए इन्हें अवरुद्ध न किया जाए।