मंदसौर। मध्यप्रदेश शासन के लोक निर्माण विभाग के केबिनेट मंत्री राकेश सिंह ने शुक्रवार को मंदसौर स्थित भगवान पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचकर विधिवत दर्शन एवं पूजन-अर्चन किया। उन्होंने जिले की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर लोकसभा सांसद सुधीर गुप्ता, राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, गरोठ विधायक चंदर सिंह सिसोदिया, जिला योजना समिति सदस्य राजेश दीक्षित, पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, पूर्व विधायक देवीलाल धाकड़, नगर पालिका अध्यक्ष रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, जनपद अध्यक्ष बसंत शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं पत्रकार उपस्थित रहे।