गरोठ। भारत की जनगणना 2027 के तहत तहसील गरोठ के स्टेडियम में आज भव्य जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम अनुविभागीय जनगणना अधिकारी एवं एसडीएम श्री राहुल चौहान के मार्गदर्शन में चार्ज अधिकारी गरोठ ग्रामीण एवं नगर द्वारा संपन्न कराया गया।
इस अवसर पर राजस्व, नगर परिषद, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, पंचायत, कृषि तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों सहित जनगणना प्रशिक्षणार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
आमजन को स्व-गणना के लिए प्रेरित करने हेतु स्टेडियम परिसर में मानव श्रृंखला बनाकर भारत का मानचित्र तैयार किया गया, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम स्थल पर ही 1000 से अधिक लोगों ने स्व-गणना कर डिजिटल जनगणना अभियान में भागीदारी निभाई।
कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों को जनगणना 2027 के महत्व से अवगत कराना और उन्हें स्व-गणना के लिए प्रेरित करना रहा।
जनगणना 2027- डिजिटल भारत की पहचान, सही आंकड़े सबका कल्याण।