BREAKING NEWS
दतिया उपचुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, 71.44% मतदान के.. <<     बड़वानी पीजी कॉलेज में ई-लर्निंग सेंटर और.. <<     खरगोन पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा अभियान सफल,.. <<     KHABAR : विजयनगर की छोटी तलैया बनी आमजन की परेशानी.. <<     NEWS : राजस्थान के सभी हज आवेदकों का चयन,.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के प्रयास रंग.. <<     KHABAR : श्रावण में उज्जैन स्टेशन पर हाई अलर्ट, रोज़.. <<     KHABAR : राहगीरों को दौड़ाकर मारने वाले सांड को गौ.. <<     माता शबरी आवासीय परिसर की छात्राओं ने उठाई.. <<     KHABAR : रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट-2026’.. <<     NEWS : मुख्य सचिव ने वीसी के माध्यम से संभागीय.. <<     KHABAR : कांवड़ यात्रियों के लिए बड़ा फैसला, खंडवा.. <<     KHABAR : 11 घंटे तक डटे रहे छात्र, लिखित आश्वासन के.. <<     NEWS : जिला कलक्टर के निर्देश पर नगर निकायों का.. <<     VIDEO NEWS: सिंगोली में दो विशालकाय मगरमच्छों का.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में पालक संघ की पहल से खिले मासूमों.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान.. <<     गुना के जंगल में तेंदुए का शिकार, पंजे-पूंछ और.. <<     NEWS : जाति के आधार पर भेदभाव मानवता पर कलंक, सभी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 24, 2026, 2:54 pm
NEWS : रात्रि चौपाल में विधायक एवं जिला कलक्टर ने सुनी जन समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। कपासन पंचायत समिति की निंबाहेड़ा ग्राम पंचायत में गुरुवार रात्रि को आयोजित रात्रि चौपाल में क्षेत्रीय विधायक अर्जुन लाल जीनगर एवं जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने आमजन की समस्याएं सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे और विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।


विधायक अर्जुन लाल जीनगर ने कहा कि  जिला कलक्टर की अध्यक्षता में आयोजित चौपालों में शीघ्र समाधान होने से आमजन की समस्याओं में कमी आई है तथा सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे पात्र व्यक्तियों तक पहुंच रहा है।


विधायक जीनगर ने शिक्षा विभाग सहित विभिन्न विभागों की समीक्षा करते हुए मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि निजी विद्यालयों का भी समय-समय पर निरीक्षण किया जाए, ताकि शिक्षा की गुणवत्ता सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि कुछ निजी विद्यालयों में शिक्षण स्तर में सुधार की आवश्यकता है, जिस पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।


जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने चौपाल में प्राप्त प्रत्येक परिवाद को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों  को आवश्यक कार्यवाही कर त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।


चौपाल में हैवी लाइन हटाने, गोरानाथ गौशाला क्षेत्र में सर्विस लाइन अथवा स्पीड ब्रेकर निर्माण, नहर एवं तालाब की मरम्मत, पट्टे जारी करने, विद्युत लाइनों को दुरुस्त करने, 11000 केवी लाइन हटाने, सड़क निर्माण, मंदिर परिसर में खुला बरामदा निर्माण तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कराने सहित विभिन्न समस्याएं ग्रामीणों द्वारा प्रस्तुत गईं।


इस दौरान विधायक एवं जिला कलक्टर ने विद्यालय के मेधावी एवं नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। छात्राओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर देते हुए जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने प्रेरणादायक संदेश देते हुए कहा कि वे स्वयं भी 3-4 किलोमीटर पैदल चलकर अध्ययन करने जाती थीं और निरंतर मेहनत एवं अभ्यास के बल पर ही इस मुकाम तक पहुंची हैं।


उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित लेखन अभ्यास करने, पाठ्यपुस्तकों पर विशेष ध्यान देने तथा शॉर्टकट तरीकों से बचने की सलाह दी। उपखंड अधिकारी राजेश सुवालका ने भी विद्यार्थियों को राजस्थान प्रशासनिक सेवा की तैयारी से संबंधित उपयोगी जानकारी प्रदान की।


चौपाल में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक, उपखंड अधिकारी राजेश सुवालका सहित जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य भी मौजूद रहे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE