BREAKING NEWS
KHABAR : मुलठान में किसानों-कांग्रेस ने मिलकर.. <<     NEWS : कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिला.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे राकेश गुर्जर, परिवार में शोक.. <<     KHABAR : गुना के उमरी जंगल में तेंदुए का शिकार,.. <<     KHABAR : श्री शिवाय नमस्तुभ्यं के जयकारों से.. <<     नुक्कड़ नाटक से समझाए नशे के दुष्परिणाम,.. <<     BIG NEWS : पॉक्सो मामलों में नीमच पुलिस की बड़ी.. <<     स्कूली छात्राओं से भरी बस पेड़ से टकराई, चालक.. <<     KHABAR : 97वें श्रीहनुमान चालीसा पाठ एवं सत्संग में.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस को मिली बड़ी.. <<     BIG NEWS : थांदला में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का.. <<     VIDEO NEWS: नीमच जिले में झमाझम बारिश, भाटखेड़ा फंटे.. <<     KHABAR : रतलाम में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय.. <<     BIG NEWS : 10 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा, रात के.. <<     शहडोल पहुंचे बिलासपुर डीआरएम, अमृत भारत.. <<     मुलठान में अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ फूटा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 3, 2026, 5:28 pm
KHABAR : आलीराजपुर पुलिस ने 1233 उल्लंघनकर्ताओं पर की कार्रवाई, हेलमेट-ओवरलोडिंग अभियान में 5.32 लाख रुपए का समन शुल्क वसूला, पढे़ खबर

Share On:-

आलीराजपुर। पुलिस ने सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक विशेष अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत पिछले एक सप्ताह में 1233 यातायात नियमों के उल्लंघनकर्ताओं पर कार्रवाई की गई और 5,32,400 रुपए का समन शुल्क वसूला गया। पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह के निर्देशन में रविवार को एक हेलमेट जागरूकता रैली भी निकाली गई।


यह रैली पुलिस नियंत्रण कक्ष से शुरू होकर एमजी मार्ग, सोरवा नाका, बस स्टैंड और सिनेमा चौराहा जैसे प्रमुख मार्गों से गुजरी। इसमें यातायात पुलिस, थाना कोतवाली, रक्षित केंद्र, थाना अजाक और डीपीओ का समस्त बल शामिल था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल ने इस अभियान का मार्गदर्शन किया।


अभियान के तहत 26 अप्रैल से 02 मई तक की अवधि में 742 चालकों पर हेलमेट न पहनने के लिए चालान किए गए। इसके अतिरिक्त, 139 गंभीर उल्लंघनकर्ताओं के लाइसेंस निलंबित करने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है।


यात्री वाहनों में ओवरलोडिंग के 93 मामले दर्ज किए गए और वाहनों में अवैध मॉडिफिकेशन पर भी कार्रवाई की गई। इस एक सप्ताह की अवधि में पुलिस ने कुल ₹5,32,400 का समन शुल्क वसूल किया।


यह अभियान आगामी एक माह तक निरंतर जारी रहेगा। विशेष रूप से ग्रामीण अंचलों से श्रमिकों को ले जाने वाले माल वाहक वाहनों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। सुबह के समय विशेष चेकिंग पॉइंट लगाकर यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी वाहन क्षमता से अधिक सवारी न ढोए, जिससे किसी भी अप्रिय घटना को टाला जा सके।


हेलमेट बैंक की स्थापना करेंगे
पुलिस अधीक्षक आलीराजपुर रघुवंश सिंह ने बताया कि आलीराजपुर पुलिस द्वारा यातायात नियमों के प्रति जन जागरूकता अभियान पहले से ही चलाया जा रहा है। इसके तहत हेलमेट बैंक की स्थापना कर हेलमेट का वितरण भी किया गया है। उन्होंने कहा, ष्सड़क सुरक्षा एक साझा सामाजिक कर्तव्य है। दुर्घटना के समय हेलमेट ही आपका सबसे विश्वसनीय सुरक्षा कवच है, जो आपके परिवार के भविष्य को सुरक्षित रखता है।ष्

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE