नीमच। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बुधवार को 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया। इस वर्ष ज्ञानोदय इंटरनेशनल विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया और एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक गुणवत्ता का परिचय दिया। विद्यालय की निदेशिका डॉ. गरिमा चौरसिया ने बताया कि ह्यूमैनिटी, विज्ञान और वाणिज्य तीनों संकायों में विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय परिणाम प्राप्त किए हैं।
ह्यूमैनिटी संकाय के टॉपर्स
प्रथम: जहान्वी पुरोहित – 97.4%
द्वितीय: श्रद्धा धाकड़ – 93%
तृतीय: कल्पना बिश्नोई – 90.4%
चतुर्थ: कृष्णपाल सिंह – 90.2%
विज्ञान संकाय के टॉपर्स
प्रथम: प्रखर सिंहल – 91.4%
द्वितीय: यशराज सिंह राठौर – 90%
तृतीय: पार्श सिंहल – 89.4%
चतुर्थ: अंशी विमल – 87.6%
वाणिज्य संकाय के टॉपर्स
प्रथम: प्रियल खाबिया – 85.6%
द्वितीय: वंशिका चुंडावत – 84.2%
तृतीय: एकलव्य थोरेचा – 83.8%
चतुर्थ: अन्नू कुमावत – 83.4%
विद्यालय प्रशासन ने दी बधाई-
डॉ. गरिमा चौरसिया ने विद्यार्थियों की सफलता का श्रेय शिक्षकों के मार्गदर्शन, नियमित अध्ययन, अनुशासित शैक्षणिक वातावरण और अभिभावकों के सहयोग को दिया। उन्होंने बताया कि पूरे वर्ष विशेष अध्ययन सत्र, अतिरिक्त कक्षाएं, अभ्यास परीक्षाएं और परामर्श कार्यक्रम संचालित किए गए, जिनका सकारात्मक परिणाम इस परीक्षा में देखने को मिला।
विद्यालय के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि-
विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को बधाई दी तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। यह परिणाम अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक साबित हुआ है।