नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देशन में जिले के किसानों के लिए फार्मर आईडी (किसान आईडी) बनाने हेतु जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में कल 15 मई 2026, शुक्रवार को विभिन्न ग्राम पंचायतों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
इन ग्राम पंचायतों में लगेंगे शिविर-
तहसील नीमच नगर की पंचायत पिपलिया बाग, नीमच ग्रामीण के भादवा, बिसलवास सोनिगरा, बोरदिया कला, बोरखेड़ी पानेरी, तहसील जीरन के केलूखेड़ा, कोटड़ी इस्तमुरार, लखमी, जावद के आकली, अरनिया मामादेव, बांगरेड, बराड़ा, सिंगोली के रतनगढ़, श्रीपुरा, अंबा, अथवा बुजुर्ग, बड़ी, मनासा के मोकड़ी, नलवा, पलासिया, पावटी, फोफलिया एवं रामपुरा के दुधलाई, हतुनिया, जन्नौद, खिमला ब्लॉक पंचायतों में शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
फार्मर आईडी होगी अनिवार्य-
अधिकारियों ने बताया कि आगामी खरीफ मौसम में खाद प्राप्त करने तथा विभिन्न विभागीय योजनाओं में पंजीयन के लिए फार्मर आईडी अनिवार्य होगी।
ये दस्तावेज जरूरी होंगे-
शिविर में किसानों को आधार कार्ड (मोबाइल नंबर से लिंक अनिवार्य), भूमि दस्तावेज (खसरा/खतौनी की नकल) तथा सक्रिय मोबाइल नंबर के साथ उपस्थित होना होगा।
किसानों से अपील-
सभी किसानों से अनुरोध किया गया है कि वे अपनी ग्राम पंचायत के शिविर में पहुंचकर फार्मर आईडी बनवाएं तथा अपने सभी खसरों को आईडी से लिंक कराएं।