BREAKING NEWS
BIG NEWS : 100 सीसीटीवी फुटेज खंगालकर पुलिस ने खोला.. <<     KHABAR : कृषि विज्ञान केंद्र का दो दिवसीय.. <<     KHABAR : यूजी-पीजी में प्रवेश के लिए बढ़ी समय-सीमा,.. <<     KHABAR : पुलिस जनसुनवाई में एसपी विनोद कुमार मीणा.. <<     BIG NEWS : भैसोदामंडी में पुलिस का शिकंजा, स्विफ्ट.. <<     KHABAR : श्रीराम कथा के दूसरे दिन गुरु महिमा का हुआ.. <<     BIG NEWS : एसपी राजेश व्यास ने सुनीं 87 फरियादियों की.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पर उज्जैन में मनाया गया संत.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण कोठारी, परिवार में.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस और बोरदा.. <<     KHABAR : राम कथा में गूंजी गुरु महिमा, संत गिरधर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन की पहल, 7 अगस्त से पूरे प्रदेश.. <<     KHABAR : विश्व पटल पर चमकी बड़वानी पुलिस, नशे से.. <<     तराना में गौ संरक्षण को लेकर संगठनों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 15, 2026, 11:07 am
KHABAR : अवैध खनन पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को लगाई फटकार, एससी ने कहा- चंबल अभ्यारण में बिना नंबर के कैसे दौड़ रहे वाहन, शपथ पत्र में जवाब देने के निर्देश, पढे़ खबर

Share On:-

दिल्ली/ग्वालियर। मध्यप्रदेश में अवैध खनन मामले में एक बार फिर सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने फटकार लगाई है। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने कहा- ” चंबल अभ्यारण में बिना नंबर के कैसे दौड़ रहे वाहन”। कोर्ट ने राजस्थान सरकार को भी फटकार लगाते हुए कहा- “अवैध खनन रोकने के लिए कोई कदम क्यों नहीं उठाया”।


धौलपुर मुरैना और आगरा में कमेटी ने निरीक्षण किया था
दरअसल न्यायमूर्ति विक्रम नाथ, संदीप मेहता, विजय विश्नोई की बेंच ने मामले में सुनवाई की। सेंट्रल इम्पावर्ड कमेटी के सदस्य सीपी गोयल ने सुप्रीम कोर्ट में रिपोर्ट दाखिल की। चंबल अभ्यारण के धौलपुर मुरैना और आगरा में कमेटी ने निरीक्षण किया था।कमेटी को धौलपुर और मुरैना में अवैध खनन के सबूत मिलने के साथ अपंजीकृत वाहनों से रेत खनन होने की जानकारी मिली थी।


NHAI को भी प्रतिवादी बनाया गया
रिपोर्ट के आधार पर SC ने अधिकारियों को शपथ पत्र दाखिल कर जवाब देने के निर्देश दिए है। शपथ पत्र में बताना होगा कि कोर्ट द्वारा जारी आदेश के अनुपालन में उन्होंने क्या कदम उठाए। संबंधित विभागों के प्रमुख सचिवों को अगली सुनवाई में उपस्थित रहने के निर्देश दिए है। CEC की रिपोर्ट पर NHAI को भी प्रतिवादी बनाया गया है। 20 मई को मामले की अगली सुनवाई होगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE