BREAKING NEWS
BIG NEWS : 100 सीसीटीवी फुटेज खंगालकर पुलिस ने खोला.. <<     KHABAR : कृषि विज्ञान केंद्र का दो दिवसीय.. <<     KHABAR : यूजी-पीजी में प्रवेश के लिए बढ़ी समय-सीमा,.. <<     KHABAR : पुलिस जनसुनवाई में एसपी विनोद कुमार मीणा.. <<     BIG NEWS : भैसोदामंडी में पुलिस का शिकंजा, स्विफ्ट.. <<     KHABAR : श्रीराम कथा के दूसरे दिन गुरु महिमा का हुआ.. <<     BIG NEWS : एसपी राजेश व्यास ने सुनीं 87 फरियादियों की.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पर उज्जैन में मनाया गया संत.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण कोठारी, परिवार में.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस और बोरदा.. <<     KHABAR : राम कथा में गूंजी गुरु महिमा, संत गिरधर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन की पहल, 7 अगस्त से पूरे प्रदेश.. <<     KHABAR : विश्व पटल पर चमकी बड़वानी पुलिस, नशे से.. <<     तराना में गौ संरक्षण को लेकर संगठनों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 15, 2026, 12:28 pm
BIG NEWS : अब बिना एचयूआईडी और हॉलमार्क के नहीं बिकेगा सोना, नीमच में ज्वेलर्स को दी सख्त चेतावनी, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई, बीआईसी रजिस्ट्रेशन के बिना व्यापार करना पड़ेगा भारी, ग्राहकों से की ये अपील, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले में सर्राफा कारोबार अब नए नियमों और पारदर्शिता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। शुक्रवार को शहर में आयोजित एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम में स्पष्ट किया गया कि अब बिना एचयूआईडी और हॉलमार्क वाले सोने के आभूषणों की बिक्री नियमों के विरुद्ध मानी जाएगी।

ज्वेलर्स को दी गई बीआईसी नियमों की जानकारी- 
शहर के नमो सैंडविच रेस्टोरेंट में आयोजित कार्यक्रम में भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईसी) के अधिकारी हरिओम मीणा ने सर्राफा व्यापारियों को बीआईसी रजिस्ट्रेशन, हॉलमार्किंग एवं उपभोक्ता सुरक्षा से जुड़े प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 से नीमच जिला अनिवार्य हॉलमार्किंग श्रेणी में शामिल हो चुका है। ऐसे में जिले के सभी ज्वेलर्स के लिए बीआईसी रजिस्ट्रेशन एवं एचयूआईडी प्रणाली अपनाना जरूरी होगा।

एचयूआईडी से नकली सोने पर लगेगी रोक- 
कार्यक्रम में बताया गया कि एचयूआईडी प्रणाली लागू होने से प्रत्येक आभूषण की अलग पहचान संभव होगी, जिससे नकली और मिलावटी सोने की बिक्री पर प्रभावी रोक लग सकेगी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना बीआईसी रजिस्ट्रेशन व्यापार करना अब जोखिम भरा हो सकता है और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई भी की जाएगी।

150 में से सिर्फ 49 व्यापारियों ने कराया रजिस्ट्रेशन- 
जानकारी के अनुसार जिले में करीब 150 लाइसेंसधारी सर्राफा व्यापारी हैं, लेकिन इनमें से केवल 49 व्यापारियों ने ही बीआईसी रजिस्ट्रेशन कराया है। अधिकारियों ने बताया कि रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क है।

उपभोक्ताओं से भी की गई अपील- 
बीआईसी अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से केवल हॉलमार्क और एचयूआईडी युक्त आभूषण खरीदने तथा खरीदारी के समय बिल अवश्य लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में ग्राहकों के लिए भी जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे, ताकि बाजार में पारदर्शिता और भरोसा बढ़ सके।

ये रहे उपस्थित- 
कार्यक्रम में बीआईसी इंस्पेक्टर आकांक्षा मिश्रा, सर्राफा एसोसिएशन के पदाधिकारी राजेंद्र गोयल, सौरभ विरानी सहित बड़ी संख्या में ज्वेलर्स उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संदीप चौधरी ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE