BREAKING NEWS
BIG NEWS : 100 सीसीटीवी फुटेज खंगालकर पुलिस ने खोला.. <<     KHABAR : कृषि विज्ञान केंद्र का दो दिवसीय.. <<     KHABAR : यूजी-पीजी में प्रवेश के लिए बढ़ी समय-सीमा,.. <<     KHABAR : पुलिस जनसुनवाई में एसपी विनोद कुमार मीणा.. <<     BIG NEWS : भैसोदामंडी में पुलिस का शिकंजा, स्विफ्ट.. <<     KHABAR : श्रीराम कथा के दूसरे दिन गुरु महिमा का हुआ.. <<     BIG NEWS : एसपी राजेश व्यास ने सुनीं 87 फरियादियों की.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पर उज्जैन में मनाया गया संत.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण कोठारी, परिवार में.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस और बोरदा.. <<     KHABAR : राम कथा में गूंजी गुरु महिमा, संत गिरधर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन की पहल, 7 अगस्त से पूरे प्रदेश.. <<     KHABAR : विश्व पटल पर चमकी बड़वानी पुलिस, नशे से.. <<     तराना में गौ संरक्षण को लेकर संगठनों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 15, 2026, 12:44 pm
KHABAR : मुरैना में समाज सेविका और भाजपा नेत्री का हनी ट्रैप, फर्नीचर व्यापारी को अपने साथियों सहित किया ब्लैकमेल, मांगे 10 लाख रुपए, एफआईआर दर्ज, पढे़ खबर

Share On:-

मुरैना। जौरा कस्बे के एक फर्नीचर व्यापारी को हनी ट्रैप कर फंसाया गया और फिर उससे दस लाख रुपए की रकम ब्लैकमेलिंग कर मांगी गई। व्यापारी ने जौरा थाना पहुंच मामला दर्ज कराया। पुलिस ने इसमें दो पुरुष आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो महिला आरोपी अभी भी फरार है। खास बात यह है इस पूरे मामले की मास्टरमाइंड खुद समाज सेविका और भाजपा नेत्री बताने वाली महिला है। इस महिला के कई भाजपा नेताओं के साथ फोटो सोशल मीडिया पर देखे गए है।


फर्नीचर व्यापारी को फंसाया
जौरा के फर्नीचर व्यापारी रमेश उर्फ पप्पू शिवहरे पुत्र जुंगीलाल शिवहरे निवासी वार्ड क्रमांक 3 बैंड वाली गली को समाज सेविका और भाजपा नेत्री सोनम कुशवाह के द्वारा अपनी एक महिला साथी मीरा कुशवाह और दो पुरुष साथी गजेंद्र कुशवाह,सचिन कुशवाह के साथ मिलकर फंसाया और फिर उसे ब्लैकमेल कर दस लाख रुपए की रकम मांगी। फर्नीचर व्यापारी घबरा गया और सीधे पुलिस के पास पहुंचा और 11 मई को मामला दर्ज कराया।


यह था मामला
जौरा फर्नीचर व्यापारी रमेश शिवहरे की तीन माह पहले शिवहरे धर्मशाला में आयोजित एक कार्यक्रम में समाज सेविका और भाजपा नेत्री कहने वाली सोनम कुशवाह से हुई और उसने मुझसे मेरा मोबाइल नंबर मांगा और अपना मोबाइल नंबर 9691644881 दिया और कहा जब में फोन लगाऊं तो आप उठा लेना।


10 मई को सोनम कुशवाह का फोन आया और उसने मुझे मनीष पेट्रोल पंप के पास स्कूल वाली गली में बुलाया और कहा कि फर्नीचर और एसी लगना है, आप साइड विजिट कर लो। व्यापारी शाम 7:30 पर वहां बताए गए स्थान पर पहुंचा तो सोनम कुशवाह, मीरा नामक महिला पहले से वाहन में मेरा इंतजार कर रहे थे।


उन्होंने मुझे जैसे ही मकान में अंदर लिया तो दोनों मुझ पर हावी हुई और एक ऑटो से वहां सचिन, गजेंद्र भी पहुंच गए। चारों ने जबरन मेरे कपड़े उतार कर वीडियो बयाना और कहा कि दस लाख रुपए दे देना नहीं तो यह वीडियो वायरल कर दूंगा। मेरे हाथ में सोने की अंगूठी और कुछ रुपए उन्होंने ले लिए।


पूर्व में भी दिया घटना को अंजाम
इसी गैंग ने पूर्व में थाना माता बसैया में भी इस तरह की घटना को अंजाम दिया था। पिछले साल 16 नवंबर को माता बसैया थाने में इन्हीं आरोपियों पर एक और हनी ट्रैप की एफआईआर दर्ज हुई थी। जब सोनम कुशवाह गैंग के द्वारा एक किसान को फंसा कर उससे पहले फोन पर अश्लील बात की फिर उसे वायरल करने के नाम पर उसकी तीस लाख रुपए कीमत की जमीन अपने नाम बेचने का अनुबंध करवा लिया। बाद में वह किसान पुलिस के संपर्क में पहुंचा और मामला दर्ज करवाया।


दो आरोपी गिरफ्तार
एडिशनल एसपी सुरेंद्र पाल सिंह के अनुसार जौरा के फर्नीचर व्यापारी को ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया था। उस पर महिला नेत्री के दो पुरुष साथी गजेंद्र और सचिन को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों महिला मुख्य आरोपी सोनम कुशवाह और मीरा कुशवाह अभी भी फरार है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE