शामगढ़। देवास में हुए पटाखा फैक्ट्री हादसे के बाद शामगढ़ में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आया। बुधवार को राजस्व एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने नगर की पटाखा दुकानों और गोदामों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
संयुक्त टीम ने किया औचक निरीक्षण-
निरीक्षण दल में नायब तहसीलदार भीमसिंह खराड़ी, थाना प्रभारी कपिल सौराष्ट्रीय एवं पटवारी प्रभुलाल रायका शामिल रहे। टीम ने दुकानों और गोदामों में सुरक्षा मानकों की बारीकी से जांच की। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने अग्निशमन उपकरण, विस्फोटक भंडारण क्षमता तथा लाइसेंस संबंधी नियमों का परीक्षण किया। पटाखा विक्रेताओं को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने और किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए गए।
अन्य स्थानों पर भी जारी रहेगा अभियान-
प्रशासन ने बताया कि नगर सहित आसपास के क्षेत्रों की पटाखा दुकानों और गोदामों पर भी लगातार निरीक्षण कार्रवाई जारी रहेगी।अधिकारियों के अनुसार देवास में हाल ही में हुए विस्फोट के बाद यह कार्रवाई एहतियात के तौर पर की जा रही है, ताकि किसी भी