BREAKING NEWS
BIG NEWS : 100 सीसीटीवी फुटेज खंगालकर पुलिस ने खोला.. <<     KHABAR : कृषि विज्ञान केंद्र का दो दिवसीय.. <<     KHABAR : यूजी-पीजी में प्रवेश के लिए बढ़ी समय-सीमा,.. <<     KHABAR : पुलिस जनसुनवाई में एसपी विनोद कुमार मीणा.. <<     BIG NEWS : भैसोदामंडी में पुलिस का शिकंजा, स्विफ्ट.. <<     KHABAR : श्रीराम कथा के दूसरे दिन गुरु महिमा का हुआ.. <<     BIG NEWS : एसपी राजेश व्यास ने सुनीं 87 फरियादियों की.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पर उज्जैन में मनाया गया संत.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण कोठारी, परिवार में.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस और बोरदा.. <<     KHABAR : राम कथा में गूंजी गुरु महिमा, संत गिरधर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन की पहल, 7 अगस्त से पूरे प्रदेश.. <<     KHABAR : विश्व पटल पर चमकी बड़वानी पुलिस, नशे से.. <<     तराना में गौ संरक्षण को लेकर संगठनों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 15, 2026, 1:37 pm
KHABAR : गाडरवाड़ा धाम पर संपन्न हुआ 211 जोड़ों का निःशुल्क विवाह सम्मेलन, उमड़ी लाखों की भीड़, पढे़ रणधीर चंदेल की खबर 

Share On:-

गुना। श्री सिद्ध पीठ गाडरवाड़ा धाम सरकार पर पांचवीं बार निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन  संपन्न हुआ। धाम के पीठाधीश्वर पं. दीपक पारीक ने इस वर्ष 551 जोड़ों का लक्ष्य रखा था, जिसमें 211 जोड़ों ने वैवाहिक बंधन में बंधकर गृहस्थ जीवन में प्रवेश किया।


सम्मेलन स्थल पर 2100 कलशों की भव्य कलश यात्रा निकाली गई जिसमें पूर्व सांसद केपी यादव, मंत्री राकेश शुक्ल भी शामिल हुए।  कार्यक्रम में नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थी का सामान, बर्तन, पलंग, अलमारी सहित आवश्यक सामग्री उपहार स्वरूप भेंट की गई।


इस सम्मेलन की विशेष बात यह रही कि मध्यप्रदेश के अलावा राजस्थान, गुजरात, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश से भी जरूरतमंद परिवारों के जोड़े विवाह के लिए पहुंचे। दूर-दराज से आए परिवारों के ठहरने और भोजन की व्यवस्था धाम समिति द्वारा की गई थी।


एक साथ 211 जोड़ों ने मंत्रोच्चार के बीच अग्नि को साक्षी मानकर फेरे लिए। समिति ने बताया कि धाम का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर बिना किसी भेदभाव के कन्यादान का पुण्य कार्य करना है। पीठाधीश्वर ने सभी दानदाताओं और सहयोगियों सहित शासन प्रसाशन का आभार व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE