शाजापुर। पुलिस अधीक्षक शाजापुर यशपाल सिंह राजपूत द्वारा स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत थाना प्रभारी मोहन बड़ोदिया उनि अरविन्द सिंह तोमर द्वारा थाने के स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गई थी।
टीम द्वारा दिनांक 14.05.2024 की रात्रि में मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना कोतवाली शाजापुर क्षेत्र के निगरानी बदमाश एवं थाना मोहन बड़ोदिया के 01 वर्ष से फरार स्थायी वारंटी मोहन लाल पिता शंकर लाल गुर्जर, निवासी लोहरवास को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को शीघ्र ही माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि अरविन्द सिंह तोमर, का. प्रआर. हेमेन्द्र सिंह जादौन, आरक्षक शैलेन्द्र सिंह गुर्जर, आरक्षक शैलेन्द्र शर्मा एवं आरक्षक सुरेश राठौर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।