चित्तौड़गढ़। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष मानसिंह चूंडावत (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सुनील कुमार गोयल ने राजकीय सम्प्रेक्षण एवं किशोर गृह का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान शिशु, बालक एवं बालिकाओं सहित कुल 17 बच्चे उपस्थित पाए गए। सचिव गोयल ने बच्चों से संवाद कर वहां उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान भोजन, साफ-सफाई, पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया, जो संतोषजनक पाई गईं।
प्राधिकरण सचिव ने विधि से संघर्षरत बालकों को जमानत आवेदन प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया तथा बच्चों को अच्छी पुस्तकें पढ़ने और उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
निरीक्षण के दौरान अधीक्षक चंद्रप्रकाश जीनगर, विधि प्रशिक्षु मेहल लढ़्ढा एवं सम्प्रेक्षण गृह के कर्मचारी उपस्थित रहे।