BREAKING NEWS
BIG NEWS : 100 सीसीटीवी फुटेज खंगालकर पुलिस ने खोला.. <<     KHABAR : कृषि विज्ञान केंद्र का दो दिवसीय.. <<     KHABAR : यूजी-पीजी में प्रवेश के लिए बढ़ी समय-सीमा,.. <<     KHABAR : पुलिस जनसुनवाई में एसपी विनोद कुमार मीणा.. <<     BIG NEWS : भैसोदामंडी में पुलिस का शिकंजा, स्विफ्ट.. <<     KHABAR : श्रीराम कथा के दूसरे दिन गुरु महिमा का हुआ.. <<     BIG NEWS : एसपी राजेश व्यास ने सुनीं 87 फरियादियों की.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पर उज्जैन में मनाया गया संत.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण कोठारी, परिवार में.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस और बोरदा.. <<     KHABAR : राम कथा में गूंजी गुरु महिमा, संत गिरधर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन की पहल, 7 अगस्त से पूरे प्रदेश.. <<     KHABAR : विश्व पटल पर चमकी बड़वानी पुलिस, नशे से.. <<     तराना में गौ संरक्षण को लेकर संगठनों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 15, 2026, 3:25 pm
KHABAR : शाजापुर में पेट्रोल के दामों में बड़ा उछाल, एक दिन में ₹3.28 की बढ़ोतरी, पढे़ दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर 

Share On:-

शाजापुर। जिले में पेट्रोल की कीमतों में अचानक बड़ा उछाल देखने को मिला है। ग्राम खोकरा कला स्थित श्री विराज फ्यूल्स सलोनी पेट्रोल पंप पर आज पेट्रोल की कीमत ₹109.94 प्रति लीटर दर्ज की गई, जबकि एक दिन पहले तक दाम ₹106.66 प्रति लीटर थे। यानी पेट्रोल के दाम में सीधे ₹3.28 प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।

अचानक बढ़े दामों से आम जनता और किसानों की चिंता बढ़ गई है। पेट्रोल महंगा होने से रोजमर्रा के खर्च के साथ खेती-किसानी की लागत पर भी असर पड़ने लगा है। ट्रैक्टर चलाने, पंप सेट संचालित करने और मंडी तक फसल पहुंचाने में किसानों को अब ज्यादा खर्च उठाना पड़ेगा।

पेट्रोल पंपों पर वाहन चालकों की लंबी कतारें भी देखने को मिलीं। लोगों का कहना है कि लगातार बढ़ती ईंधन कीमतों से घरेलू बजट बिगड़ रहा है।

एक किसान ने नाराजगी जताते हुए कहा कि पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे खेती करना मुश्किल होता जा रहा है। ट्रैक्टर और अन्य कृषि उपकरणों का संचालन अब पहले से अधिक महंगा पड़ रहा है।

जानकारों के अनुसार पेट्रोल की कीमतों में इस बढ़ोतरी के पीछे वैश्विक तेल बाजार में उतार-चढ़ाव और स्थानीय करों का प्रभाव माना जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE