नीमच। आयुष विभाग द्वारा शुक्रवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर, जमुनिया कला में योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लाभार्थियों को योग के महत्व, स्वस्थ जीवनशैली, मानसिक शांति एवं शारीरिक स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी दी गई।
इस दौरान नियमित योग एवं प्राणायाम से तनाव प्रबंधन, रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि तथा मानसिक एकाग्रता के लाभों के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, अनुलोम-विलोम एवं कपालभाति जैसे योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास भी कराया गया।
कार्यक्रम में कुल 21 लाभार्थियों ने सहभागिता की। इस अवसर पर डॉ. विमला पाटीदार, भावना बैरागी, विनीत सोनी, आनंद शर्मा एवं श्वेता जोशी उपस्थित रहे।