नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार संपत्ति की रजिस्ट्री हेतु उप पंजीयन कार्यालय अब कलेक्ट्रेट के स्थान पर नवीन संयुक्त तहसील कार्यालय, नीमच के सुविधायुक्त दो कक्षों में संचालित होना प्रारंभ हो गया है।
नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पंजीयन कक्ष के बाहर पक्षकारों के बैठने की समुचित व्यवस्था की गई है। साथ ही पेयजल की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है, जिससे रजिस्ट्री कराने आने वाले नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
उप पंजीयक नीमच माधव खेर ने बताया कि कलेक्ट्रेट से नवीन भवन में स्थानांतरण के बाद 15 मई को पहले ही दिन 25 संपत्तियों की रजिस्ट्री संपन्न की गई। उन्होंने बताया कि नागरिकों ने नवीन कक्षों में संचालित कार्यालय को अधिक सुविधाजनक बताया है।