मंदसौर। कलेक्टर अदिती गर्ग के मार्गदर्शन में जिले में सतत आयुष्मान आरोग्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) भेसोदा में आयुष्मान आरोग्य शिविर आयोजित किया गया, जिसमें ग्रामीणों को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं तथा टीबी उन्मूलन के प्रति जागरूक किया गया।
शिविर में कुल 42 मरीजों की ओपीडी दर्ज की गई, जिनमें 17 पुरुष एवं 25 महिला मरीज शामिल रहे। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान 41 एक्स-रे किए गए, जिनमें 2 एक्स-रे असामान्य पाए गए। इसके अलावा 2 स्पूटम सैंपल तथा 5 सीवाई परीक्षण किए गए।
शिविर में 14 हितग्राहियों की हीमोग्लोबिन जांच, 14 व्यक्तियों की ब्लड शुगर जांच तथा 32 लोगों का बीपी परीक्षण भी किया गया। इस दौरान टीबी उन्मूलन के लिए लोगों को जागरूक करते हुए टीबी शपथ दिलाई गई।
शिविर में निक्षय मित्र, फूड बास्केट वितरण एवं टीबी चौंपियन गतिविधियों के तहत किसी का पंजीयन नहीं किया गया।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा आमजन से अपील की गई कि वे नियमित स्वास्थ्य जांच कराएं तथा टीबी एवं अन्य बीमारियों के प्रति जागरूक रहें।