BREAKING NEWS
BIG NEWS : 100 सीसीटीवी फुटेज खंगालकर पुलिस ने खोला.. <<     KHABAR : कृषि विज्ञान केंद्र का दो दिवसीय.. <<     KHABAR : यूजी-पीजी में प्रवेश के लिए बढ़ी समय-सीमा,.. <<     KHABAR : पुलिस जनसुनवाई में एसपी विनोद कुमार मीणा.. <<     BIG NEWS : भैसोदामंडी में पुलिस का शिकंजा, स्विफ्ट.. <<     KHABAR : श्रीराम कथा के दूसरे दिन गुरु महिमा का हुआ.. <<     BIG NEWS : एसपी राजेश व्यास ने सुनीं 87 फरियादियों की.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पर उज्जैन में मनाया गया संत.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण कोठारी, परिवार में.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस और बोरदा.. <<     KHABAR : राम कथा में गूंजी गुरु महिमा, संत गिरधर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन की पहल, 7 अगस्त से पूरे प्रदेश.. <<     KHABAR : विश्व पटल पर चमकी बड़वानी पुलिस, नशे से.. <<     तराना में गौ संरक्षण को लेकर संगठनों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 15, 2026, 6:16 pm
REPORT : जिला स्तरीय लघु उद्योग संवर्धन समिति की बैठक संपन्न, कलेक्टर गर्ग ने कहा- औद्योगिक क्षेत्रों में भूमि आवंटन के बाद विकास कार्यों में लाई जाए तेजी, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। कलेक्टर अदिती गर्ग की अध्यक्षता में जिला स्तरीय लघु उद्योग संवर्धन समिति की बैठक सुशासन भवन स्थित सभागृह में आयोजित की गई। बैठक में जिले के औद्योगिक विकास, एमएसएमई उद्योगों की प्रगति तथा नवीन औद्योगिक क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विकास संबंधी विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान कलेक्टर गर्ग ने निर्देश दिए कि औद्योगिक क्षेत्रों में भूमि आवंटन के पश्चात विकास कार्यों को शीघ्र गति से पूर्ण किया जाए, ताकि नवीन उद्योगों की स्थापना समय पर हो सके। उन्होंने कहा कि उद्योगों में रोजगार के निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए तथा स्थानीय लोगों को अधिकाधिक रोजगार उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जाए।

उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली, पानी एवं सड़क जैसी आधारभूत सुविधाओं का कार्य प्राथमिकता से पूर्ण किया जाए तथा विकास कार्य नक्शा एवं खसरे के अनुसार ही किए जाएं।

बैठक में जानकारी दी गई कि वर्ष 2025-26 में लघु उद्योग अंतर्गत जिले में 283 उद्योग पंजीकृत किए गए, जिनमें 1428 लोगों को रोजगार प्राप्त हुआ तथा 8782.23 लाख रुपये का निवेश हुआ है।

एमपीआईडीसी अंतर्गत जिले में तीन नवीन औद्योगिक क्षेत्र- जग्गाखेड़ी फेस-2, बसई एवं सेमली काकड़ में विकास कार्य जारी हैं। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि इंफ्रास्ट्रक्चर विकास पूर्ण होने के बाद आवंटन प्रक्रिया को प्राथमिकता से पूरा किया जाए। उन्होंने उद्योग विभाग को निर्देशित किया कि एमएसएमई उद्योगों के आवंटन की प्रक्रिया को सरल एवं पारदर्शी बनाया जाए, जिससे उद्योग स्थापना को प्रोत्साहन मिल सके।

बैठक में उद्योगपतियों द्वारा विभिन्न समस्याओं एवं सुझावों से अवगत कराया गया, जिस पर कलेक्टर ने संबंधित विभागों को समय-सीमा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE