देवास। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ऋतुराज सिंह ने आरोपी अनिल पिता दिनेश मालवीय एवं आरोपी आजास पिता नमाज खान के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत कार्रवाई की है।
कलेक्टर सिंह ने लोक व्यवस्था के अनुरक्षण के प्रतिकूल गतिविधियों को रोकने के उद्देश्य से राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम, 1980 की धारा 3 की उपधारा (2) के तहत निरुद्ध आदेश जारी किया है।
आदेश के अनुसार दोनों आरोपियों को तीन माह की अवधि के लिए निरुद्ध कर केंद्रीय जेल भेरूगढ़, उज्जैन में रखा जाएगा। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर की गई है।