देवास। मध्यप्रदेश शासन के भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल की ई-स्कूटी अनुदान योजना गरीब एवं श्रमिक वर्ग के लिए वरदान साबित हो रही है।
इस योजना के अंतर्गत देवास निवासी रीना बाई पति वृंदावन पटेल को ई-स्कूटी खरीदने हेतु 40 हजार रुपये की अनुदान राशि प्रदान की गई है। भवन निर्माण कार्य में मजदूरी करने वाली रीना बाई ने बताया कि इस सहायता से उनका आवागमन सुगम होगा तथा परिवार की आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा।
लाभ प्राप्त होने पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया।
श्रम विभाग की इस योजना का उद्देश्य श्रमिक वर्ग को सशक्त बनाना तथा उन्हें आधुनिक परिवहन साधनों से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना है।