BREAKING NEWS
BIG NEWS : 100 सीसीटीवी फुटेज खंगालकर पुलिस ने खोला.. <<     KHABAR : कृषि विज्ञान केंद्र का दो दिवसीय.. <<     KHABAR : यूजी-पीजी में प्रवेश के लिए बढ़ी समय-सीमा,.. <<     KHABAR : पुलिस जनसुनवाई में एसपी विनोद कुमार मीणा.. <<     BIG NEWS : भैसोदामंडी में पुलिस का शिकंजा, स्विफ्ट.. <<     KHABAR : श्रीराम कथा के दूसरे दिन गुरु महिमा का हुआ.. <<     BIG NEWS : एसपी राजेश व्यास ने सुनीं 87 फरियादियों की.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पर उज्जैन में मनाया गया संत.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण कोठारी, परिवार में.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस और बोरदा.. <<     KHABAR : राम कथा में गूंजी गुरु महिमा, संत गिरधर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन की पहल, 7 अगस्त से पूरे प्रदेश.. <<     KHABAR : विश्व पटल पर चमकी बड़वानी पुलिस, नशे से.. <<     तराना में गौ संरक्षण को लेकर संगठनों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 15, 2026, 7:25 pm
KHABAR : तीन फार्मासिस्ट दुकानों के लाइसेंस सस्पेंड, 6 को नोटिस जारी, कलेक्टर गर्ग ने कहा- नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग संयुक्त एवं प्रभावी कार्रवाई करें, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। जिले में नारकोटिक्स एवं अन्य नशीली दवाओं की रोकथाम, नियंत्रण तथा विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से कलेक्टर अदिती गर्ग की अध्यक्षता में सुशासन भवन स्थित सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला अफीम अधिकारी, केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो सहित कृषि, परिवहन, स्वास्थ्य, आबकारी एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर गर्ग ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि जिले में फार्मासिस्ट एवं केमिस्ट दुकानों की नियमित जांच कर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। बैठक में बताया गया कि निरीक्षण के दौरान 6 दुकानों को नोटिस जारी किए गए हैं तथा 3 दुकानों के लाइसेंस सस्पेंड किए गए हैं।

कलेक्टर ने कहा कि नारकोटिक्स के विरुद्ध कार्रवाई में सभी विभागों के बीच आपसी समन्वय अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने निर्देश दिए कि सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान किया जाए तथा संयुक्त कार्रवाई की जाए।

उन्होंने अंतरराज्यीय बसों में सघन जांच अभियान चलाने के भी निर्देश दिए, ताकि मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

बैठक में शिक्षा विभाग को निर्देशित किया गया कि स्कूलों एवं महाविद्यालयों में नशीली दवाओं के दुरुपयोग के विरुद्ध व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाए तथा विद्यार्थियों एवं आमजन को एनडीपीएस अधिनियम एवं नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया जाए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE