शाजापुर। जनगणना कार्य निदेशालय मध्यप्रदेश भोपाल से जनगणना संभाग प्रभारी राजेश मोर्य एवं जनगणना जिला प्रभारी मिलिंद देशपांडे द्वारा आज ग्राम सुंदरसी का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जनगणना कार्य हेतु नियुक्त सुपरवाइजर एवं प्रगणकों से चर्चा कर कार्य के दौरान आ रही समस्याओं का समाधान किया गया। साथ ही ग्राम का भ्रमण कर जनगणना कार्य की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने सुपरवाइजरों एवं प्रगणकों को समय-सीमा में शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इस दौरान जनगणना चार्ज अधिकारी पोलायकलां अंकिता पाटकर, अतिरिक्त चार्ज अधिकारी घनश्याम लोहार, तुषार शर्मा, सुपरवाइजर एवं प्रगणक उपस्थित थे।