BREAKING NEWS
BIG NEWS : 100 सीसीटीवी फुटेज खंगालकर पुलिस ने खोला.. <<     KHABAR : कृषि विज्ञान केंद्र का दो दिवसीय.. <<     KHABAR : यूजी-पीजी में प्रवेश के लिए बढ़ी समय-सीमा,.. <<     KHABAR : पुलिस जनसुनवाई में एसपी विनोद कुमार मीणा.. <<     BIG NEWS : भैसोदामंडी में पुलिस का शिकंजा, स्विफ्ट.. <<     KHABAR : श्रीराम कथा के दूसरे दिन गुरु महिमा का हुआ.. <<     BIG NEWS : एसपी राजेश व्यास ने सुनीं 87 फरियादियों की.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पर उज्जैन में मनाया गया संत.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण कोठारी, परिवार में.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस और बोरदा.. <<     KHABAR : राम कथा में गूंजी गुरु महिमा, संत गिरधर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन की पहल, 7 अगस्त से पूरे प्रदेश.. <<     KHABAR : विश्व पटल पर चमकी बड़वानी पुलिस, नशे से.. <<     तराना में गौ संरक्षण को लेकर संगठनों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 16, 2026, 11:10 am
KHABAR : नीमच से रवाना हुआ कृषि रथ, गांव-गांव पहुंचेगी खेती की नई तकनीक, किसानों को मिलेगी आधुनिक कृषि, पशुपालन और योजनाओं की जानकारी, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मध्यप्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2026 को “किसान कल्याण वर्ष” के रूप में मनाए जाने के तहत शनिवार सुबह नीमच जनपद कार्यालय परिसर से कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कृषि रथ के माध्यम से जिले के गांव-गांव तक खेती की नई तकनीक, वैज्ञानिक सलाह और शासन की योजनाओं की जानकारी पहुंचाई जाएगी।

कृषि रथ को विधायक दिलीपसिंह परिहार, जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जनसिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, कृषि स्थायी समिति सभापति मनीष धाकड़, जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव, एसडीएम संजीव साहू, कृषि वैज्ञानिक सी.पी. पचौरी एवं उप संचालक कृषि दिनेश मंडलोई सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

कृषि विभाग द्वारा शुरू किया गया यह विशेष अभियान 16 मई से आगामी 10 दिनों तक जिले के सभी विकासखंडों में संचालित होगा। कृषि रथ प्रतिदिन ग्राम पंचायतों में चौपाल लगाकर किसानों को खरीफ फसलों की उन्नत उत्पादन तकनीक, आधुनिक कृषि यंत्रों, पशुपालन, उद्यानिकी, मत्स्य पालन तथा कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देगा।

विधायक दिलीपसिंह परिहार ने कहा कि किसानों और कृषि वैज्ञानिकों के बीच सीधा संवाद स्थापित कर खेती को अधिक लाभकारी एवं वैज्ञानिक बनाना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। आधुनिक तकनीकों के माध्यम से किसानों की लागत कम करने, उत्पादन बढ़ाने और आय में वृद्धि करने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण साबित होगी। कृषि रथ के शुभारंभ के साथ ही जिले में खरीफ सीजन की तैयारियों को नई गति मिली है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE