BREAKING NEWS
BIG NEWS : 100 सीसीटीवी फुटेज खंगालकर पुलिस ने खोला.. <<     KHABAR : कृषि विज्ञान केंद्र का दो दिवसीय.. <<     KHABAR : यूजी-पीजी में प्रवेश के लिए बढ़ी समय-सीमा,.. <<     KHABAR : पुलिस जनसुनवाई में एसपी विनोद कुमार मीणा.. <<     BIG NEWS : भैसोदामंडी में पुलिस का शिकंजा, स्विफ्ट.. <<     KHABAR : श्रीराम कथा के दूसरे दिन गुरु महिमा का हुआ.. <<     BIG NEWS : एसपी राजेश व्यास ने सुनीं 87 फरियादियों की.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पर उज्जैन में मनाया गया संत.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण कोठारी, परिवार में.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस और बोरदा.. <<     KHABAR : राम कथा में गूंजी गुरु महिमा, संत गिरधर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन की पहल, 7 अगस्त से पूरे प्रदेश.. <<     KHABAR : विश्व पटल पर चमकी बड़वानी पुलिस, नशे से.. <<     तराना में गौ संरक्षण को लेकर संगठनों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 16, 2026, 12:02 pm
NEWS : अब 15 डिब्बों के साथ चलेंगी जयपुर-उदयपुर ट्रेन, 24 मई से बढ़ेंगे कोच, यात्रियों की परेशानी होगी कम, पढे़ खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले के रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए जयपुर-उदयपुर सिटी-जयपुर और उदयपुर सिटी-असारवा-उदयपुर सिटी रेलसेवाओं में अतिरिक्त डिब्बे जोड़ने का फैसला किया है। इससे चित्तौड़गढ़ जिले के यात्रियों को सफर के दौरान ज्यादा सुविधा मिलेगी और सीटों की समस्या भी काफी हद तक कम होगी।


जयपुर-उदयपुर सिटी रेलसेवा का ठहराव चित्तौड़गढ़ जिले के चंदेरिया और कपासन रेलवे स्टेशन पर होता है, जिससे जिले के लोगों को सीधा फायदा मिलेगा। वहीं उदयपुर से संचालित होने वाली दूसरी ट्रेन का लाभ भी चित्तौड़गढ़ के यात्रियों को अप्रत्यक्ष रूप से मिलेगा।


24 मई से बढ़ेंगे अतिरिक्त डिब्बे
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि गाड़ी संख्या 20993/20994 जयपुर-उदयपुर सिटी-जयपुर रेलसेवा में दो-दो द्वितीय कुर्सीयान श्रेणी के डिब्बों की स्थायी बढ़ोतरी की जा रही है। यह बढ़ोतरी जयपुर से 24 मई से और उदयपुर सिटी से 25 मई से लागू होगी। रेलवे के इस फैसले से उन यात्रियों को सबसे ज्यादा राहत मिलेगी जो रोजाना या नियमित रूप से जयपुर, उदयपुर और चित्तौड़गढ़ के बीच यात्रा करते हैं। गर्मी की छुट्टियों और लगातार बढ़ रही यात्री संख्या के कारण इन ट्रेनों में लंबे समय से सीटों की परेशानी बनी हुई थी। ऐसे में अतिरिक्त कोच जुड़ने से यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है।


चित्तौड़गढ़ के यात्रियों को भी मिलेगा फायदा
रेलवे द्वारा गाड़ी संख्या 20987/20988 उदयपुर सिटी-असारवा-उदयपुर सिटी रेलसेवा में भी दो अतिरिक्त सेकंड चेयर कार कोच के डिब्बे लगाए जा रहे हैं। यह बढ़ोतरी उदयपुर सिटी से 24 मई और असारवा से 25 मई से प्रभावी होगी।


हालांकि इस ट्रेन का ठहराव चित्तौड़गढ़ में नहीं होता, लेकिन उदयपुर से सफर करने वाले चित्तौड़गढ़ जिले के यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा। बड़ी संख्या में जिले के लोग अहमदाबाद और गुजरात क्षेत्र की यात्रा के लिए उदयपुर होकर ट्रेन पकड़ते हैं।


ऐसे में अतिरिक्त डिब्बों से यात्रियों को सीट मिलने की संभावना बढ़ेगी और यात्रा अधिक आरामदायक हो सकेगी।


अब कुल 15 डिब्बों के साथ चलेंगी ट्रेनें
रेलवे अधिकारियों के अनुसार दोनों ट्रेनों में डिब्बों की बढ़ोतरी के बाद अब कुल 15 कोच लगाए जाएंगे। इनमें 2 थर्ड एसी, 2 ।ब् चेयर कार, 3 सेकंड स्लीपर, 2 सेकंड चेयर कार, 4 साधारण श्रेणी के डिब्बे, 1 पावरकार और 1 गार्ड डिब्बा शामिल रहेगा।


रेलवे का मानना है कि इससे यात्रियों की बढ़ती संख्या को संभालने में मदद मिलेगी और वेटिंग टिकट की समस्या भी कम होगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE