BREAKING NEWS
BIG NEWS : 100 सीसीटीवी फुटेज खंगालकर पुलिस ने खोला.. <<     KHABAR : कृषि विज्ञान केंद्र का दो दिवसीय.. <<     KHABAR : यूजी-पीजी में प्रवेश के लिए बढ़ी समय-सीमा,.. <<     KHABAR : पुलिस जनसुनवाई में एसपी विनोद कुमार मीणा.. <<     BIG NEWS : भैसोदामंडी में पुलिस का शिकंजा, स्विफ्ट.. <<     KHABAR : श्रीराम कथा के दूसरे दिन गुरु महिमा का हुआ.. <<     BIG NEWS : एसपी राजेश व्यास ने सुनीं 87 फरियादियों की.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पर उज्जैन में मनाया गया संत.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण कोठारी, परिवार में.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस और बोरदा.. <<     KHABAR : राम कथा में गूंजी गुरु महिमा, संत गिरधर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन की पहल, 7 अगस्त से पूरे प्रदेश.. <<     KHABAR : विश्व पटल पर चमकी बड़वानी पुलिस, नशे से.. <<     तराना में गौ संरक्षण को लेकर संगठनों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 16, 2026, 12:24 pm
KHABAR : सादगी की अपील को माननीय का ठेंगा, प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार के काफिले में गाड़ियों की फौज, सवाल करने पर झल्लाए, पढे़ खबर 

Share On:-

दमोह। प्रदेश के उच्च शिक्षा और जिले के प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार के दौरे के दौरान सरकारी सादगी और मितव्ययिता के दावों की जमकर धज्जियां उड़ीं। एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ईंधन बचाने की अपील कर रहे हैं और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खुद के काफिले से गाड़ियां घटाकर 8 कर दी हैं। वहीं दमोह कलेक्ट्रेट से निकलते समय प्रभारी मंत्री के काफिले में करीब 15 वाहन दौड़ते नजर आए। 


हद तो तब हो गई जब सर्किट हाउस में वाहनों का यह आंकड़ा 40 के पार पहुंच गया। जब पत्रकारों ने इस फिजूलखर्ची पर सवाल किया, तो मंत्री जी ने बड़ी चतुराई से सारा ठीकरा अन्य मंत्रियों और कार्यकर्ताओं के सिर फोड़ते हुए खुद के पास महज दो वाहन होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया।


सड़कों पर रसूख का यह प्रदर्शन साफ बताता है कि प्रभारी मंत्री के लिए न तो पीएम की अपील का कोई मोल है और न ही सीएम के आदेशों का कोई डर। विकास की समीक्षा करने आए मंत्री का यह लाव-लश्कर जनता के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिर जनता के टैक्स का पैसा इस वीआईपी कल्चर के धुएं में क्यों उड़ाया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE