बड़वानी। जय आदिवासी शक्ति संगठन (जयस) का 13वां स्थापना दिवस प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम के रूप में बड़वानी में पूरे हर्षाेल्लास और आदिवासी गौरव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में प्रदेशभर से जयस कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए।
मोहन किराड़े के नेतृत्व में खरगोन जयस की पूरी टीम भी बड़वानी पहुंची और कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई। खरगोन टीम ने रैली और सभा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए संगठन की एकता और शक्ति का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में आदिवासी समाज के अधिकार, शिक्षा, संस्कृति और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने जयस के 13 साल के संघर्ष और उपलब्धियों को याद करते हुए संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया।
मोहन किराड़े ने कहा कि जयस आदिवासी समाज की आवाज है और हम हर स्तर पर समाज के हक की लड़ाई लड़ते रहेंगे। खरगोन टीम की उपस्थिति को कार्यक्रम में विशेष सराहना मिली।
स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी समां बांधा। हजारों की संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने जयस के झंडे और नारों से पूरा माहौल गुंजायमान कर दिया।