शाजापुर। जिले के ग्राम खोकरा कला स्थित श्री विराज फ्यूल्स पेट्रोल पंप पर क्षेत्रीय लोगों ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर चिंता जताई। लगातार बढ़ती महंगाई का असर आम और खास सभी वर्गों पर पड़ रहा है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि आज के समय में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी ने लोगों की जेब पर सीधा असर डाला है। परिवहन और दैनिक जरूरतों के लिए निजी वाहनों पर निर्भरता के चलते खर्च लगातार बढ़ रहा है।
महंगाई ने बढ़ाई चिंता
ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों के अनुसार महंगाई का असर केवल आम आदमी ही नहीं, बल्कि मध्यम और उच्च वर्ग पर भी देखने को मिल रहा है। ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी ने आवागमन की लागत को बढ़ा दिया है, जिससे लोगों का बजट बिगड़ रहा है।
ईंधन की बचत पर जोर
स्थानीय निवासी मनोहर लाल पाटिल ने सुझाव दिया कि निजी वाहनों के कम उपयोग और ईंधन की बचत से न केवल व्यक्तिगत खर्च घटाया जा सकता है, बल्कि देश के संसाधनों के संरक्षण में भी योगदान दिया जा सकता है। उन्होंने प्रधानमंत्री के स्वदेशी और मितव्ययता के विचारों का पालन करने की अपील भी की।
ग्रामीणों का मानना है कि सामूहिक प्रयासों से ईंधन की खपत कम कर आर्थिक दबाव को कुछ हद तक नियंत्रित किया जा सकता है।