BREAKING NEWS
BIG NEWS : 100 सीसीटीवी फुटेज खंगालकर पुलिस ने खोला.. <<     KHABAR : कृषि विज्ञान केंद्र का दो दिवसीय.. <<     KHABAR : यूजी-पीजी में प्रवेश के लिए बढ़ी समय-सीमा,.. <<     KHABAR : पुलिस जनसुनवाई में एसपी विनोद कुमार मीणा.. <<     BIG NEWS : भैसोदामंडी में पुलिस का शिकंजा, स्विफ्ट.. <<     KHABAR : श्रीराम कथा के दूसरे दिन गुरु महिमा का हुआ.. <<     BIG NEWS : एसपी राजेश व्यास ने सुनीं 87 फरियादियों की.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पर उज्जैन में मनाया गया संत.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण कोठारी, परिवार में.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस और बोरदा.. <<     KHABAR : राम कथा में गूंजी गुरु महिमा, संत गिरधर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन की पहल, 7 अगस्त से पूरे प्रदेश.. <<     KHABAR : विश्व पटल पर चमकी बड़वानी पुलिस, नशे से.. <<     तराना में गौ संरक्षण को लेकर संगठनों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 16, 2026, 4:23 pm
BIG NEWS : पास पर प्रमोशन, फेल पर बाहर, कल से शुरू होगी बीजेपी मंत्रियों की क्लास, हर मंत्री को मिलेंगे सिर्फ 15 मिनट, पहली बार मंत्रियों का परफॉर्मेंस टेस्ट, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश में डॉ मोहन कैबिनेट की कल से अग्नि परीक्षा शुरू होगी। पास पर प्रमोशन मिलेगा और फेल होने पर मंत्रिमंडल से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।


ढाई साल का रिपोर्ट कार्ड करेंगे पेश
दरअसल मध्यप्रदेश सरकार के मंत्रियों की अब “परफॉर्मेंस टेस्ट” होगी। मंत्रियों की परफॉर्मेंस रिपोर्ट पर ही आगामी दिनों में मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। इसी कड़ी में कल से बीजेपी संगठन में मंत्रियों की दो दिवसीय क्लास शुरू होगी। मंत्री करीब ढाई साल के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे। पहली बार बीजेपी संगठन स्तर पर मंत्रियों की इस तरह समीक्षा होगी।


संघ, संगठन और सरकार के शीर्ष नेता लेंगे मंत्रियों की क्लास
राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मंत्रियों से वन-टू-वन चर्चा करेंगे। हर मंत्री को 15 मिनट का समय दिया गया है। मंत्रियों से योजनाओं, घोषणाओं और संगठनात्मक समन्वय पर चर्चा होगी। मंत्रियों का मूल्यांकन सत्र दो दिन तक चलेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE